Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 21 सितम्बर 2021

आगामी 2 दिनों में घुघरी एवं मवई में करें शतप्रतिशत वैक्सीनेशन

कलेक्टर ने क्षेत्र के नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश

मण्डला 21 सितम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 27 सितम्बर तक जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रथम डोज के शतप्रतिशत वैक्सीनेशन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए घुघरी एवं मवई क्षेत्र के नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी 2 दिनों में मवई एवं घुघरी क्षेत्र में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए मिशन मोड पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी संबंधित क्षेत्रों के बीएमओ, सीडीपीओ, सीईओ जनपद से समन्वय करते हुए टीकाकरण के लिए शेष बचे व्यक्तियों को चिन्हित करें एवं सुविधानुसार वैक्सीनेशन सत्र आयोजित करें। उन्होंने संबंधित पंचायतों के सरपंचों से समन्वय करते हुए शेष बचे व्यक्तियों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आवश्यकता होने पर मोबाईल टीम तैयार रखें तथा उनके माध्यम से घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि घुघरी एवं मोहगांव में 2 दिनों में प्रथम डोज का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण कर सर्टिफिकेट देंगे।

कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को 22 सितम्बर के लिए घुघरी एवं मवई क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों के लिए लक्ष्य प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी समयपूर्व वैक्सीनेशन सेशन निर्धारित कर डोज प्राप्त कर लें। इसी प्रकार 22 सितम्बर को वैक्सीनेशन टीम के माध्यम से जल्द टीकाकरण प्रारंभ करें। उन्होंने शेष बचे लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। श्रीमती सिंह ने बैठक में निर्देशित किया कि सीएमओ नगरीय क्षेत्रों में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण कर सर्टिफिकेट दें। उन्होंने मोहगांव क्षेत्र की कम वैक्सीनेशन प्रतिशत वाली पंचायतों में अतिरिक्त अमला लगाते हुए वैक्सीनेशन पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन कार्य के साथ-साथ सतत् रूप से डाटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों का वैक्सीनेशन भी सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

27 सितम्बर तक पूर्ण करें प्रथम डोज का वैक्सीनेशन

कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

मण्डला 21 सितम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी एसडीएम, सीईओ जनपद, बीएमओ, सीडीपीओ तथा राजस्व अमले को निर्देशित किया कि 27 सितम्बर तक अपने क्षेत्र में प्रथम डोज का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र की पंचायत स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट समिति का सहयोग लेते हुए शेष बचे व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कराएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि ऐसी पंचायतें जहां कोई असामाजिक तत्व वैक्सीनेशन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है तो एसडीएम एवं पुलिस के सहयोग से संबंधितों के पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने विकासखण्डवार सीईओ जनपद तथा बीएमओ से चर्चा करते हुए उनके क्षेत्र के शेष चिन्हित लोगों की आंकड़ेवार जानकारी ली एवं क्षेत्र में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन को पूर्ण करने के लिए सतत् निगरानी रखें तथा संबंधित अमले के माध्यम से वैक्सीनेशन पूर्ण कराएं।

 

 

 

 

 

 

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 51 आवेदन, निराकरण के निर्देश

 

मण्डला 21 सितम्बर 2021

राज्य शासन के निर्देशानुसार 21 सितम्बर से प्रत्येक जिले में जनसुनवाई कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। जिला स्तर पर योजना भवन में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसी प्रकार एसडीएम स्तर पर भी जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी गई। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनः जनसुनवाई के प्रकरणों का निराकरण करते हुए हितग्राही को उनकी पात्रतानुसार लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के मार्क किए गए पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कार्यवाही से अवगत् भी कराएं। इसी प्रकार निराकृत प्रकरणों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट कराएं। कलेक्टर ने पीडीएस वितरण, पेंशन, आर्थिक सहायता, अतिक्रमण, रोजगार तथा अन्य विषयों से जुड़ी समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसीईओ श्री मरावी तथा संबंधित उपस्थित रहे।

भाई-बहन को मिली तत्काल आर्थिक मदद

 

माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए भाई-बहन अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय स्थित जिला योजना भवन की जनसुनवाई में पहुंचे। जहां पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उनकी समस्या सुनी और तत्काल उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाई। उन्होंने 5 हजार रूपए का चैक प्रदान किया। घुघरी तहसील के मदनपुर गांव निवासी गुलशन धनंजय और प्रीति धनंजय ने बताया कि उनकी माँ का स्वर्गवास काफी पहले हो गया था। पिता भी अगस्त 2021 में नहीं रहे। भाई-बहन दोनों ही बारहवीं कक्षा में पढ़ते हैं। किसान पिता के न रहने के बाद अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक समस्या आ रही है। दोनों को नियमित राशन दुकान प्राप्त हो रहा है परंतु आर्थिक समस्याएं बनी हैं। कलेक्टर ने उन्हें रेडक्रास प्रबंधन समिति के माध्यम से तत्काल 5 हजार रूपए का चैक प्रदान किया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संपर्क करने कहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत् विविध गतिविधियाँ सम्पन्न

पोषणवाटिका, अधिकारपत्र तथा छात्रवृत्ति का हुआ वितरण

 

मण्डला 21 सितम्बर 2021

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत् अलग-अलग परियोजनाओं में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई। कार्यक्रम में कुपोषण से सामान्य एवं स्वस्थ हुए बच्चों के अभिभावकों को पोषण अधिकार पत्रक का वितरण किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना अंतर्गत पात्र गर्भवती माताओं को द्वितीय किश्त के भुगतान हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत् लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 6वीं तथा 9वीं की बालिकाओं की छात्रवृत्ति वितरण के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा के द्वारा की गई। अपने उदबोधन में उन्होंने कुपोषण की श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों, गर्भवती माताओं तथा छात्रवृत्ति प्राप्त बालिकाओं से विशेष चर्चा की। साथ ही महिला बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं द्वारा कोविड के दौरान दी गई सेवाओं की विशेष सराहना की। आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनिता तिवारी, महिला एवं बाल विकास की सभापति अंगूरी झारिया, महिला एवं बाल विकास परियोजना मण्डला के परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव उपस्थित रहे।

बीजाडांडी परियोजना में भी जनकल्याण और सुराज अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार पोषणवाटिका का भी लोकार्पण कार्य संपन्न हुआ। परियोजना अधिकारी मनीषा तिवारी ने बताया कि इस दौरान कुपोषण स्तर से बाहर आने वाले बच्चों के अभिभावकों को पोषण अधिकार पत्र भी प्रदान किए गए। इसी प्रकार इस दौरान आंगनवाड़ी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पूर्व (सा.) वनमण्डल द्वारा 14 युवकों को प्रशिक्षण हेतु भेजा गया हैदराबाद

 

मण्डला 21 सितम्बर 2021

वन विभाग के सहयोग से ग्रामीण बेरोजगार 14 युवकों को प्रशिक्षण हेत हैदराबाद रवाना किया गया। पूर्व सामान्य वन मंडल मण्डला वन मंडल अधिकारी कमल अरोरा के मार्गदर्शन में वन मंडल के परिक्षेत्र जगमण्डल एवं मोहगांव से कुल 14 बेरोजगार युवकों को जिनकी आयु 18 से 33 वर्ष के बीच है, लार्सन एंड टर्बाे कंपनी में 3 माह के प्रशिक्षण हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी जगमण्डल लतिका तिवारी उपाध्याय द्वारा सभी बच्चों को आवश्यक जानकारी दी गई और सकुशल तीन माह प्रशिक्षण प्राप्त करने पर रोजगार दिया जाएगा। परिक्षेत्र मोहगांव से 4 एवं परिक्षेत्र जगमण्डल से 10 युवक पौंडी, नरैनी, बिसनपुरा, चिखली, बीजेगाँव, दुधारी ग्राम आदि जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। ये सभी मंडला से हैदराबाद प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु रवाना हुए। सभी युवकों के लिए यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है। एल एण्ड टी कंपनी के सीएसआर फंड द्वारा युवकों के भोजन एवं रहने की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई है।

इन सभी को फॉमवार्क कारपेंटर, बार बेन्डर, मेसन, वेल्डर एवं अन्य ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पश्चात इनके रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। वन विभाग के सहयोग से जिला मंडला से यह प्रथम बैच आज हैदराबाद रवाना किया गया है। वनांचल के युवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

 

कैम्पस ड्राईव का आयोजन 23 सितम्बर को

 

मण्डला 21 सितम्बर 2021

जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियाँ (उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण) को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 सितम्बर को कैम्पस ड्राईव का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय मंडला के परिसर में दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक किया गया है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

 

 

 

 

 

 

जिले में अब तक 926.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

 

मण्डला 21 सितम्बर 2021

जिले में इस वर्ष एक जून से 21 सितम्बर के दौरान 926.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 1538 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 611.7 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर को मंडला में 51.8, नैनपुर में 7.2, बिछिया में 22.9, निवास में 6.2, घुघरी में 7 एवं नारायणगंज में 23.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 19.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।

 

 

 

 

 

 

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

 

मण्डला 21 सितम्बर 2021

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मनीषा निवासी ग्राम नैझर की पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मृतक के निकटतम वारसान आवेदक सरवन को कुल 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव हेतु जानकारी व अपील

 

मण्डला 21 सितम्बर 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने आमजन से अपील कि है कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हेतु मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें। पात्रों में भरा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। मच्छरों से बचाव करें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहने। मच्छर भगाने वाले साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल, रिपलेन्ट इत्यादि का उपयोग करें। टायर, कबाड़ सामान ढंक्कर रखें इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करायें।

वर्षाकाल में जगह-जगह पानी इकट्ठा हो जाता है तथा हमारे घर व आसपास पानी के कन्टेनर व कबाड़ सामान, टायर, टंकी, गमले, मटके, गमले, कूलर इत्यादि में जमा पानी में मच्छर अंडे देकर वृद्धि करते हैं। जिनके काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया बीमारी फैलने की संभावना होती है। अतः ऐसे जलपात्रों में भरे पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। ताकि इनमें पनप रहे मच्छर के लार्वा नष्ट हो जाए व मच्छरों की वृद्धि रुक जाए। मच्छर से फेलने वाले मलेरिया रोग में सामान्यतः बुखार, कमजोरी, हाथ पैर में दर्द, उल्टी आना जैसे लक्षण हो सकते है तथा डेंगू, चिकुनगुनिया बीमारी संक्रमित व्यक्ति में सामान्यतः बुखार, सिर व आंखों में दर्द, हाथ पैर में दर्द, उल्टी आना, शरीर पर चकत्ते आना जैसे लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में मरीज को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क खून जाँच व स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिये तथा चिकित्सीय परामर्श से दवा का पूर्ण सेवन करना चाहिये। डेंगू व चिकुनगुनिया की जांच जिला चिकित्सालय मण्डला में उपलब्ध है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह के निर्देशानुसार वर्षाकाल के दौरान मच्छरों से फेलने वाली वाहक जनित बीमारी मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिये फील्ड में कार्यरत अमला ग्राम में लार्वा सर्वे व बुखार के रोगियों की जांच कर रहा है एवं वाहक जनित रोग- मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव व रोकथाम हेतु लोगों को जानकारी दे रहा है।

Related posts

नर्मदा नदी के कछार क्षेत्र से लगभग एक लाख रूपए का अवैध शराब जप्त

Reva India News

शिक्षक की भूमिका ना सिर्फ विद्यार्थी बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण – कलेक्टर शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Reva India News

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में 0 से 5 वर्ष के 145592 बच्चों को दवा पिलाई

Reva India News

Leave a Comment