Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थी परिषद् ने उत्कृष्ठ विद्यालय क्रमांक 1में सौप ज्ञापनउत्कृष्ट विद्यालय क्र.1 के विभिन्न समस्याओं का समाधान एव विद्यालय की शिक्षिका निर्मला यादव को पदमुक्त किया जाए – अभाविप


मंडला- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विद्यालय में व्याप्त समस्याओं के निराकरण एवं उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका निर्मला यादव द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को भगवा आतंकवादी कहकर संबोधित करने के विरोध में विद्यालय के हजारों विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय का गेट बंद करके विशाल आंदोलन करते हुए मांग की गई कि तीन दिवस के अंदर शिक्षिका पर दण्डनात्मतक कार्यवाही करते हुए पदविमुक्त किया जाए एवं विद्यालय की समस्याओं का निराकरण कराया जाए। इस सम्बंध में प्रभारी प्राचार्य एवं जिला शिक्षा आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते निरंतर छात्र हित और सामाज हित में कार्य करते आ रहा है इस नाते से विद्यालय में कई सारी समस्याओं को लेकर जैसे विद्यालय में निमित्त प्राचार्य नियुक्त किया जाए, विद्यालय में प्राचार्य तथा शिक्षकों की अनुपस्थिति बनी रहती है एवं शिक्षकों का विद्यालय समय पर स्कूल नहीं आना, विद्यार्थियों को ग्राउंड में खेल को लेकर तथा ग्राउंड में पार्किंग एरिया कि साइड में जाली लगाए जाए जिससे गेंद बाउंड्री के बाहर ना जाए, विद्यार्थियों को खेल में प्रेक्टिस के लिए अनुमति दिया जाए, स्कूल ग्राउंड की साफ-सफाई कराई जाय, विद्यालय में रेड क्रास की गतिविधियां चालू कराई जाए, विद्यालय में फास्ट एड बॉक्स रखा जाए, कामर्स तथा एग्रिकल्चर विषय के शिक्षक उपलब्ध नहीं है उसकी नियुक्ति किया जाए, येसे आदि समस्याओं के समाधान को लेकर प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौप गया। साथ ही विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका निर्मला यादव द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को भगवा अतंकवाद का संबोधित करना पूरे संगठन को अपमानित करते हुए अपने हिंदू समाज के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है इसको लेकर विद्यार्थी परिषद ने मुख्यमंत्री जी के नाम जिला शिक्षा आयुक्त के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शिक्षिका निर्मला यादव पर दंडात्मक करवाई कर पद मुक्त करने की मां की गई।
आंदोलन एवं ज्ञापन में विद्यार्थी सबके सभी कार्यकर्ताओं के साथ हजारों विद्यार्थि भी अपने हक की मांग को लेकर एवं अपने संस्कृति के हुए अपमान के विरोध में उपस्थित रहे

Related posts

जनगणना कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें – कलेक्टर जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

आईएफएमआईएस एवं ऑनलाईन कोषालय कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 26 को

Reva India News

Leave a Comment