Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्रीय मंत्री ने किया कबड्डी चैंपियनशिप के वीडियो और ब्रॉशर का विमोचन जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में शामिल हुए फग्गन सिंह कुलस्ते

मंडला – जिला कबड्डी संघ मंडला के तत्वावधान में स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में 28 अप्रैल से 1 मई 2022 तक 69वीं मध्य प्रदेश इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर मेंस स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया जाना है। इसी आयोजन के सम्बन्ध में जिला पंचायत सभागार में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को 69वीं मध्य प्रदेश इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर मेंस स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप 2022 के आयोजक व संरक्षक केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते व जिला कबड्डी संघ मंडला के अध्यक्ष भीष्म द्धिवेदी ने संबोधित किया। इस दौरान फग्गन सिंह कुलस्ते ने कबड्डी चैंपियनशिप को लेकर एक वीडियो जारी। किया इस वीडियो में प्रतियोगिता की जानकारी के साथ – साथ जिले के पर्यटन स्थलों की भी जानकारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रतियोगिता के ब्रॉशर का भी विमोचन किया गया। इस ब्रॉशर में प्रतियोगिता से संबंधित विभिन्न जानकारी के साथ पर्यटन व विभिन्न समितियों के सदस्यों व उनके मोबाइल नंबर समाहित है।

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिला कबड्डी संघ मंडला के अध्यक्ष भीष्म द्धिवेदी ने बताया कि मंडला में आयोजित होने वाली 69वीं मध्य प्रदेश इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर मेंस स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप 2022 की तैयारियां जोरों पर है। वृहद आयोजन के मद्देनज़र कई टीम गठित की गई है जो अपनी – अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। प्रतियोगिता के दौरान जिले के विभिन्न खेलों के वरिष्ठ खिलाडियों को सम्मानित किया जायेगा। मेहमान खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जायेगा। इस आयोजन में जिले के विभिन्न क्षत्रों के लोगों को साथ लेकर उनकी भी मदद ली जाएगी। इस प्रतियोगिता से मंडला में खेल को एक नई ऊंचाई प्राप्त होगी।

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि मंडला में 69वीं मध्य प्रदेश इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर मेंस स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इसमें बढ़चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज करायें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि मेहमान खिलाडियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराये। उनकी आवभगत में कोई कमी न हो जिससे वो मंडला की अच्छी छवि अपने साथ लेकर जाये। प्रतियोगिता स्थल में भी उच्च स्तरीय व्यवस्था की जाएगी ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता शुरू होने के पहले एक बार वो सभी समितियों के संयोजकों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लेंगे ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रतियोगिता को मंडला की जनता के सहयोग से ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।

रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. गुलबहार खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अब तक 55 टीम के शामिल होने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उम्मीद है कि इसमें करीब 75 टीम शामिल होंगी। यह प्रतियोगिता डे नाईट होगी। शाम 4 बजे से देर रात तक मैच खेले जायेगे। 1 मई को प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल व फाइनल खेला जायेगा। इस प्रतियोगिता के दौरान ही मध्य प्रदेश कबड्डी टीम का चयन होगा जो राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस पत्रकार वार्ता में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील दुबे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस एस मरावी, जिले खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र ठाकुर, जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष डॉ. आकाश खत्री व नितिन ठाकुर, कोषाध्यक्ष अवध कुमार पटेल, अनिल सोनी, सत्यनारायण अग्रवाल, नीलेश बाजपाई, मनीष दुबे, संदीप सिंह, राजेश जोशी, सोनल कछवाहा, प्रशान्त बासल, सुधीर कछवाहा, पंकज उसराठे आदि उपस्थित थे।

Related posts

बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में कारगर बन रही ’पोषण वाटिका’

Reva India News

पदम पुरस्कार के लिए आॅनलाईन आवेदन 30 जून तक

Reva India News

सुरक्षित आवागमन हेतु सड़कों के गड्ढे में भराव और क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरूस्त करें छात्रावासों के संचालन में लापरवाही बरतने पर वार्डनों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिले से मजदूरों का पलायन कराने वाले व्यक्तियों/एजेंटों का डाटाबेस तैयार रखें नर्मदा नदी के घाटों की मरम्मत, रंग-रोगन और सौन्दर्यीकरण किया जाएगा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment