Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशामुक्ति के लिए चलाएँ सघन जनचेतना अभियान – हर्षिका सिंह                      कलेक्टर ने ली नशामुक्ति से संबंधित बैठक           

मण्डला 23 मई 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में नशे संबंधी गतिविधियों के प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिलेभर में नशामुक्ति के लिए सघन जनचेतना अभियान चलाएं। उन्होंने बताया कि इस अभियान का प्रथम चरण 26 मई को रपटा घाट से प्रारंभ होगा। कलेक्टर ने कहा कि प्रथम चरण के शुभारंभ में नशामुक्ति के लिए शपथ ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह गतिविधि आगामी 2 माह तक सतत रूप से चलाएं। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि नशामुक्ति के लिए विविध कार्यक्रम एवं नशे को रोकने के लिए प्रभावी कार्यक्रम बनाएं। उन्होंने एएसपी को नशे संबंधी गतिविधियों को रोकने कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडिशनल एसपी श्री कंवर, एसडीओपी अश्विनी सिंह मरकाम, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, एसीईओ श्री मरावी एवं समाजसेवी, एनजीओ तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि जनपद एवं पंचायत स्तर पर भी नशामुक्ति अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने समाजसेवियों, एनजीओ एवं इच्छुक व्यक्तियों का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आवश्यक होने पर घर-घर दस्तक देते हुए नशे से संबंधित नुकसान एवं जागरूकता के लिए प्रयास करें। श्रीमती सिंह ने संबंधित क्षेत्रों को टीआई को भी नशे से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए सतत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा करने वाले बच्चों एवं उनके परिजनों को जागरूक करें। इस कार्यक्रम में जन अभियान परिषद सहित वॉलेंटियर्स का भी सहयोग लिया जाए। श्रीमती सिंह ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने नशे को छोड़ा है उनका भी विशेष सहयोग लिया जाए तथा उनके माध्यम से लोकल स्तर पर जागरूकता प्रसारित की जाए। उन्होंने टोलफ्री नंबर भी जारी करने के निर्देश दिए।

Related posts

मवई क्षेत्र में कोविड टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाएं – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

दो दिवसीय परिक्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ  

Reva India News

अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पाठ्यक्रम पूरा करायें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया उमावि लिमरूआ तथा कन्या हायर सेकेण्डरी महाराजपुर का आकस्मिक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment