Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 7 जुलाई 2023

मतदान केन्द्रों के परिवर्तन में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें –

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिडाना

आरओ एवं एआरओ की बैठक संपन्न

मंडला 7 जुलाई 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी आरओ एवं एआरओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान केंद्रों के युक्ति-युक्तिकरण के संबंध में अनुविभागवार की जा रही कार्यवाही तथा मतदान केंद्रों की तैयारियों के संबंध विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी एसडीएम से उनके अनुविभागों में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की विस्तार से जानकारी लेते हुए अनुविभागवार मतदान केन्द्रों की संख्या, मतदान केंद्रों के नाम परिवर्तन करने की कार्यवाही, क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवनों से अन्य भवन में मतदान केंद्रों की स्थापना तथा नए मतदान केंद्रों के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम मतदान केंद्रों के परिवर्तन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदाताओं की सहुलियत का विशेष ध्यान रखें। बैठक में उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयार की गई पीपीटी के आधार पर निर्वाचन तैयारियों की बिंदुवार चर्चा करते हुए ज़रूरी निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों की तैयारियों तथा निर्वाचन नामावली के कार्यों को विशेष प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए।

निर्वाचन नियमों का गंभीरता से करें पालन

 

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी चुनावों के मद्देनज़र सभी राजस्व अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गए नियमों, मैनुअल एवं दिशा-निर्देशों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें। किसी भी प्रकार की शंका होने पर वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय करें। उन्होंने आगामी दिनों में प्रशासन और पुलिस के सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी दिनों में निर्वाचन तैयारियों के मद्देनजर मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ, मानव संसाधन, शिकायत निवारण प्रक्रिया, निर्वाचन प्रशिक्षण सहित सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों पर चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने की जनसेवा मित्रों से मुलाक़ात

 

मंडला 7 जुलाई 2023

केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने मंडला जिले के मोहगांव ब्लॉक के सभी जनसेवा मित्रों से गुरूवार को मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान जनसेवा मित्रों से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया। उन्होंने ग्राम के अंतिम पात्र व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की बात कही। साथ ही इन योजनाओं के क्रियान्वयन होने में आने वाली समस्याओं के बारे में भी जनसेवा मित्रों से बात की। श्री कुलस्ते ने शासन के सभी योजनाओं को सही से क्रियान्वित करने तथा जनसेवा मित्रों को फील्ड के दौरान आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए सुझाव भी दिए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करते हुए ब्लॉक व जिले के विकास को नई गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि गांव का विकास ही देश का विकास है।

 

 

 

 

 

 

 

 

फसल बीमा जागरूकता रथ रवाना

मंडला 7 जुलाई 2023

6 जुलाई को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम खरीफ़ 2023-24 की फसलों का ऋणी व अऋणी कृषक संबंधित वित्तीय संस्थाओं (व्यवसायिक/ग्रामीण/सहकारी बैंक) व कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा अधिसूचित फसलों का बीमा 31 जुलाई तक करवाकर योजना में सम्मिलित हो सकते हैं। इस संबंध में जिले के कृषकों में फसल बीमा के प्रति जागरूकता लाने व प्रचार-प्रसार के लिए उपसंचालक कृषि के द्वारा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के प्रचार रथ को कृषि कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उपसंचालक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौसम खरीफ़ 2023 के लिए अधिकृत पटवारी हल्का अंतर्गत किसानों की फसलों का बीमा करने के लिए बैंकों द्वारा प्रीमियम जमा किए जाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। बैंक द्वारा किसानों के लिए भारत सरकार की फसल बीमा पोर्टल पर समय-सीमा में प्रविष्टि किया जाना आवश्यक है। बोई गई फसलों की बाढ़ प्रतिकूल मौसम प्राकृतिक आपदाओं से क्षति की स्थिति में बीमित फसल के नुकसान होने पर और किसानों की आय जोखिम को कम करने के लिए सरकार द्वारा किसान हितैषी योजना फसल बीमा में अधिक से अधिक किसान जुड़े तथा अऋणि किसान ए.आई.सी. प्रतिनिधि बैंक जनसेवा केंद्र तथा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निर्धारित तिथि तक फसल बीमा करा सकते हैं। बीमा के लिये दस्तावेजों में भू-ऋण अधिकार पुस्तिका, बी1 की छायाप्रति, बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, पटवारी द्वारा जारी फसल बुवाई का प्रमाण पत्र एवं प्रीमियम राशि की आवश्यकता होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

अवैध कच्ची शराब विक्रय पर छापामार कार्यवाही

मंडला 7 जुलाई 2023

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशानुसार आबकारी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम चमरवाही, दिवारा, बरगवां एवं हिरदेनगर में अवैध कच्ची शराब विक्रय के 13 अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गई। इन क्षेत्रों में अलग-अलग छापामार कार्यवाही के दौरान मौके पर 9 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 62 लीटर हाथ से बनी महुआ शराब बरामद की गई। इस अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के अन्तर्गत न्यायालयीन मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

 

 

वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण 10 को

मंडला 7 जुलाई 2023

10 जुलाई 2023 को प्रातः 10 बजे शासकीय पॉजीटेक्निक कॉलेज मंडला के पीछे स्थित नवनिर्मित वेयरहाउस को खोलकर त्रैमासिक निरीक्षण किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को निर्धारित दिनांक व समय पर ईव्हीएम वेयरहाउस में स्वतः उपस्थित अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को भेजने को कहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

राजनैतिक दलों के साथ बैठक 10 को

मंडला 7 जुलाई 2023

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनप्रतिनिधियों/राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में 10 जुलाई 2023 को अपरान्ह 4 बजे से जिला योजना भवन में बैठक आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर ने संबंधितों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब तक कुल 9724 किसानों से 496317.41 क्विंटल मात्रा का उपार्जन

भुगतान संबंधी समस्या लंबित नहीं

मंडला 7 जुलाई 2023

जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में कुल 9724 किसानों से 496317.41 क्विंटल मात्रा का उपार्जन किया गया है जिसकी समर्थन मूल्य राशि का भुगतान जेआईटी पोर्टल के माध्यम से किसानों के खाते में कर दिया गया है। तकनीकी समस्या से 70 किसानों के ईपीओ असफल होने के कारण उक्त किसानों का ऑफलाईन भुगतान, समिति/उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से कर दिया गया है। आज दिनांक की स्थिति में किसी भी किसान द्वारा गेंहू भुगतान से संबंधित शिकायत लंबित नही है। यदि किसी किसान का किसी कारणवश गेंहू का भुगतान प्राप्त नही हुआ है तो वह संबंधित गेंहू उपार्जन केन्द्र (समिति/स्व-सहायता समूह) के माध्यम से अथवा समस्त जानकारी के साथ सीधे विपणन संघ/खाद्य विभाग कार्यालय में संपर्क कर सूचित कर सकता है जिससे उसके समर्थन मूल्य राशि भुगतान का त्वरित निराकरण किया जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

मण्डला 7 जुलाई 2023

जिले में इस वर्ष 1 जून से 7 जुलाई 2023 के दौरान 324.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 245.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 79.2 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को मंडला में 36.8 मि.मी., नैनपुर में 8.1 मि.मी., बिछिया में 19.2 मि.मी., निवास में 27.8 मि.मी., घुघरी में 4.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 3.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 7 जुलाई 2023 को 16.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना-2022: जापान जाने का अवसर

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

मंडला 7 जुलाई 2023

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना-2022 अंतर्गत प्रदेश के पिछडे़ वर्ग के युवाओं को आकर्षक वेतन पर रोजगार हेतु जापान जाने का अवसर देता है। प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए हाल ही में लागू की गई योजना पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना-2022 अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के 200 युवाओं को भारत सरकार की टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम (टीआईटीपी) योजना के तहत 3 से 5 वर्षों के लिए आकर्षक वेतन पर इंटर्न के रूप में जापान भेजा जा रहा है।

योजनान्तर्गत रोजगार के क्षेत्र, निर्धारित शेष सीट्स एवं न्यूनतम आवश्यक योग्यता के विवरण अनुसार केयर वर्कर के शेष 115 सीट्स के केवल महिला आवेदकों के लिए जिसकी योग्यता म.प्र. का मूल निवासी तथा पिछड़ा वर्ग जाति में वार्षिक आय 8 लाख से कम हो, आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य हो, स्नातक उत्तीर्ण तथा आवेदक का कोई अपराधिक रिकार्ड न हो। इसी प्रकार स्कॉफोल्डिंग, इंटरियर बोर्ड पेस्टिंग, एप्लिकेशन ऑफ कन्सट्रक्शन इक्यूपमेंट, रोड कन्सट्रक्शन के शेष 25 सीट्स के लिए केवल पुरूष आवेदकों को म.प्र. का मूल निवासी हो, पिछड़ा जाति वर्ग में सम्मिलित, वार्षिक आय 8 लाख रू. से कम तथा आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य, आईटीआई, पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण एवं आवेदक का कोई अपराधिक रिकार्ड न हो।

उपरोक्त ट्रेड्स एवं निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता धारित प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के पात्र एवं योग्य इच्छुक युवाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र डाक द्वारा अथवा ई-मेल द्वारा अधोहस्ताक्षकर्ता सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण मण्डला के कार्यालय में डाक अथवा ई-मेल द्वारा जमा कर सकते हैं। कार्यालय की ई-मेल आई.डी adbmwmad@mp.gov.in है। योजनांतर्गत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 शाम 5 बजे है। उक्त अवधि के पूर्व अपना आवेदन उपरोक्त कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन अभियान

मंडला 7 जुलाई 2023

ईईपीएचई से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के समस्त विकासखंडों के ग्रामों में वर्षाऋतु के दौरान जल प्रदूषण एवं जलजनित बीमारियों की संभावनाओं को देखते हुए रोकथाम के लिए समस्त पेयजल स्त्रोतों- हेंडपंप, नलकूप, कुओं में क्लोरीनेशन कार्य अभियान के रूप में किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल प्राप्त होता रहे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि नदी, नाले, तालाब, पोखर एवं खेतों में भरा हुआ पानी पेयजल के लिए उपयोग न करें।

 

 

 

 

राजनैतिक दलों के साथ 10 को आयोजित होने वाली बैठक अब 8 को

 

मंडला 7 जुलाई 2023

                युक्तियुक्तकरण के संबंध में 10 जुलाई को अपरान्ह 4 बजे से बैठक का आयोजन किया जाना था जो जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर उक्त बैठक की तिथि परिवर्तित की गई है। यह बैठक अब 8 जुलाई 2023 को सायं 4 बजे जिला योजना भवन के सभाकक्ष में होगा। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में उपस्थिति संभव न होने की स्थिति में किसी अन्य व्यक्ति को उक्त बैठक हेतु अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर जिला योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपने सभी प्रस्तावों सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होवें।

 

 

 

 

वनीकरण कार्यशाला आयोजित
300 हेक्टेयर में पौधरोपण कार्य का शुभारंभ

 

 

 

मंडला-सेंटर फाॅर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट कार्ड संस्था एवं अर्नेस्ट यंग ईवाॅय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंडला जिले के बिगड़े वन एवं सामुदायिक भूमि में वन क्षेत्र की पुर्नस्थापना विषय पर जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा के मुख्य आतिथ्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय कुशराम, के विशिष्ट आतिथ्य एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत घुघरी श्रीमति जनिया मरावी के आतिथ्य में किया गया जिसमें ईवाॅय फाउंडेशन से एडवाईजर बालाचन्द्रन राजारमण, सीएसआर हेड संतोष पाठक एवं अतुल विक्रम सिंह थीम हेड एंटरप्रेन्योरशिप एंड एनवायरमेंट की गरियमामयी उपस्थिति रही। डाॅ. विवेक शर्मा डायरेक्टर कार्ड संस्था ने बताया कि संस्था ने प्रथम वर्ष में लक्षित 500 हेक्टेयर में से 300 हेक्टेयर भूमि में पौध रोपण का कार्य पूर्ण कर लिया जावेगा यह कार्य जिले के घुघरी विकासखंड के ग्राम चैबा, सुरेहली, छाता, छिवलाटोला एवं घुघरी में किया जा रहा है इसका प्रमुख उद्धेश्य बिगड़े वनों की समुदाय की सहभागिता से पुर्नस्थापना है। नारायण सिंह पट्टा एवं डाॅ. संजय कुशराम ने कार्ड संस्था एवं अर्नेस्ट यंग ईवाॅय फाउंडेशन को वनीकरण के इस कार्य हेतु जिले को चयनित करने हेतु साधुवाद दिया और ग्रामीण जनों को मिल रहे रोजगार की स्थिति में सुधार लाने तथा पलायन को कम किये जाने की इस पहल हेतु सराहनीय कदम बताया। आपने अर्नेस्ट यंग ईवाॅय फाउंडेशन से कहा कि जिले के वनीकरण के इस लक्ष्य को बढ़ाया जावे साथ ही कुपोषण जैसे गंभीर मुद्दों में भी कार्य किये जाने की आवश्यकता है अध्यक्ष जनपद पंचायत घुघरी श्रीमति जनिया मरावी, सरपंच छाता,सुरेहली, छिवलाटोला एवं चैबा तथा जनपद सदस्य भारत लाल नंदा ने अपने क्षेत्र के वन क्षेत्र में वृद्धि के इस कार्य के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की तथा पेसा एक्ट समितियों व वन समितियों के माध्यम से पौधों की सुरक्षा के संकल्प को दोहराया। ईवाॅय फाउंडेशन एडवाईजर बालाचन्द्रन राजारमण ने कहा कि जिले में संचालित क्लाईमेट चेंज के प्रतिकूल प्रभाव में कमी लाने के इस प्रयास की श्रंखला जिले में जारी रहेगी तथा इसे 2000 हेक्टेयर तक किया जावेगा। कार्यशाला में पूर्व प्रमुख सचिव म.प्र. शासन आर. परशुराम जी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी एन. बी. लोमस कार्ड सहित संस्था से ज्ञानी तिवारी, ,फराह नाज, मुकेश कुमार, रामरतन मरावी, पंकज चौरसिया, राकेश झारिया, शरद बरमैया की उपस्थिति रही कार्यक्रम में लोकेश उपमन्यु जिला समन्वयक कार्ड ने उपस्थित समस्त ग्रामवासियों, समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पंचचौकी महाआरती के लिए 51 हजार रूपए दान किए

Reva India News

23 फरवरी 2022 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान

Reva India News

Leave a Comment