Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 13 जुलाई 2023

कलेक्टर ने किया फूलसागर से बरेला मार्ग में किए जा रहे सुधार कार्यों का निरीक्षण

मंडला 13 जुलाई 2023

            कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने फूलसागर से बरेला मार्ग में किए जा रहे सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्हांेने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया पेंचवर्क में गुणवत्ता एवं मानकों का ध्यान रखते हुए जल्द पूर्ण करें।

बबैहा पुल की रैलिंग के सुधार कार्य में हो रहे विलंब पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रैलिंग सुधार का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करें। कार्य पूर्ण होने तक रेलिंग के क्षतिग्रस्त हिस्से पर रोक लगाने का वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं। बबैहा घाट डायवर्सन के गड्ढे भरें। कूड़ामैली डायवर्सन में किए जा रहे सुधार कार्य का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि सड़क सुधार कार्य के साथ-साथ पानी के निकासी की भी समुचित व्यवस्था बनाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

बीएलओ सुपरवाईजर्स का प्रशिक्षण संपन्न

मंडला 13 जुलाई 2023

            विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत बीएलओ सुपरवाईजर्स का प्रशिक्षण डाईट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में फोटोयुक्त मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत् नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या बाहर जा चुके मतदाताओं के नाम काटने एवं मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मतदान केन्द्रों में रोशनी, बिजली, पानी, रैंप, फर्नीचर, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों के चिन्हांकन के संबंध में चर्चा की गई। संयुक्त कलेक्टर हुरेन्द्र घोरमारे ने निर्वाचन कार्यों में लोकसेवकों की भूमिका, संपत्तिविरूपण अधिनियम आदि के संबंध में जानकारी दी। श्रीकांत श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, डीके रोहितास एवं प्रवीण वर्मा द्वारा कुशल प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

 

 

 

 

 

सहायक कलेक्टर ने दिलाई चिकित्सकों को ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन की शपथ

मंडला 13 जुलाई 2023

            जिला चिकित्सालय मण्डला में सहायक कलेक्टर अर्थ जैन के नेतृत्व में सभी विशेषज्ञों एवं चिकित्सा अधिकारियों ने अपने चिकित्सकीय पेशा के अनुरूप मानव जीवन के प्रति मानवीय रहते हुए बिना भेदभाव के ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन हेतु शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन डॉ. विजय सिंह धुर्वे, विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

स्वीप कार्य के सुचारू संपादन के लिए अधिकारी नियुक्त

मंडला 13 जुलाई 2023

            विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत स्वीप गतिविधियों के लिए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा सीईओ जिला पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। स्वीप गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा मधुअली उपसंचालक कृषि, रोहित बड़कुल सहायक संचालक महिला बाल विकास, आशीष कोटांगले सहायक संचालक जनसंपर्क, प्रवीण श्रीवास लेखाधिकारी, हिरेन्द्र वर्मा एवं केके उपाध्याय एपीसी जिला शिक्षा केन्द्र, सुखीराम झारिया परियोजना अर्थशास्त्री, सुशील धुर्वे कम्प्यूटर ऑपरेटर आवास योजना तथा पंकज केराम कम्प्यूटर ऑपरेटर एनआरएलएम को आदेशित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लेखा प्रशिक्षण का आवेदन 21 तक आमंत्रित

मंडला 13 जुलाई 2023

            शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 अगस्त 2023 से प्रारंभ हो रहा है। संभाग के समस्त कार्यालय प्रमुखों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जो म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति हेतु उल्लेखित अनिवार्य अर्हता पूरी करते हैं एवं सहायक ग्रेड-3 के पद पर एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली हो, के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।

उक्त प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र 21 जुलाई 2023 की शाम 5 बजे तक कार्यालय प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में जमा किये जा सकेंगे। उक्त प्रशिक्षण शासकीय कर्मचारियों के लिये निःशुल्क है एवं अर्धशासकीय, निगम, मंडल एवं निकाय के कर्मचारियों को म.प्र. शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क 2 हजार रूपए का चालान सत्र में प्रवेश होने पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

पंचायतों में रिक्त दुकानांे के लिए ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

मंडला 13 जुलाई 2023

            जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 में दिए गए प्रावधान अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक उचित मूल्य दुकान संचालित किया जाना है। जिले के विकासखंड घुघरी के अंतर्गत पंचायत जिनमें उचित मूल्य दुकान पूर्व संचालक संस्थाओं के समर्पित करने के कारण रिक्त हैं। इन पंचायतों में दुकान खोलने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

अनुविभाग घुघरी के ग्राम पंचायत देवहारा, बरवानी, ढेंको, चोबा, सिंघनपुरी, दुलादर, सलवाह, चुरिया, गरैया, छिबलाटोला, मांगा, गोरखपुर, नाहरवेली, जुनवानी, टिकरिया, राम्हेपुर तथा लाटो कुल 17 दुकानों के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाईट पोर्टल पर पात्र संस्थाएँ 31 जुलाई 2023 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। दुकान आवंटन की कार्यवाही संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मंडला 13 जुलाई 2023

            केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार 14 जुलाई को प्रातः 9 बजे वे जेवरा से शहपुरा जिला डिंडौरी के लिए रवाना हांेगे। इसके बाद शाम 7 बजे डिंडौरी से जेवरा के लिए रवाना होकर रात्रि 9 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे जेवरा से मंडला के लिए रवाना होंगे एवं प्रातः 9:50 बजे मंडला पहुंचकर सरदार पटेल संस्थान में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 3 बजे जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ नागरिक वार्ड का उद्घाटन करेंगे तथा सायं 4 बजे पदाधिकारियों की बैठक के उपरांत शाम 6 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते रात्रि 8 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 9 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 16 जुलाई को श्री कुलस्ते प्रातः 9 बजे जेवरा से बीजाडांडी के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 10:45 बजे बीजाडांडी पहुंचकर समर्पण में समर्थन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 2 बजे बीजाडांडी से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिले में हुई औसत वर्षा की जानकारी

मण्डला 13 जुलाई 2023

            जिले में इस वर्ष 1 जून से 13 जुलाई 2023 के दौरान 449.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 306.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 143.3 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को बिछिया में 4.3 मि.मी. तथा घुघरी में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 13 जुलाई 2023 को 0.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सांसद रोजगार मेला’ 15 जुलाई को

केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने की युवाओं से सहभागिता की अपील

मण्डला 13 जुलाई 2023

            केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते के निर्देशन में 15 जुलाई को भव्य सांसद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला 15 जुलाई 2023 को प्रातः 10 बजे सरदार पटेल कॉलेज खैरी मंडला में लगेगा। इस रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कम्पनियां सहभागी होंगी जिनके माध्यम से मंडला एवं आसपास के क्षेत्र के शिक्षित युवक-युवतियों को योग्तानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने युवाओं से अपील की है कि ऐसे सभी शिक्षित युवक-युवतियों जो रोजगार के इच्छुक हैं वे अपना बायोडाटा, अंक सूची, आधार कार्ड, अनुभव एवं योग्यता के अन्य प्रमाण पत्र साथ लेकर आ सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम अभियान

मण्डला 13 जुलाई 2023

            जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि जिले में मलेरिया रोकथाम हेतु मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया प्रतिरोधक होम्योपैथी औषधि-मलेरिया ऑफ 200 के वितरण का प्रथम चरण 14 जुलाई, 21 जुलाई एवं 28 जुलाई 2023 को जिले के 7 विकासखंडों में किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

श्रमोदय आई.टी.आई. में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

मंडला 13 जुलाई 2023

            श्रमोदय आई.टी.आई. में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जिसमें निर्माण श्रमिकों के पुत्र व पुत्रियाँ उपरोक्त परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदक 14 जुलाई 2023 से स्वयं पोर्टल के माध्यम से अथवा ऑनलाईन सहायता केन्द्रों www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से श्रमोदय आई.टी.आई. में प्रवेश के लिये आवेदन कर सकते हैं। उक्त संबंध में अधिक जानकारी क्रिस्प की वेबसाइट https://www.crispindia.com/ पर भी अपलोड की जा चुकी है।

 

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने किया खेत-तालाब का निरीक्षण

Reva India News

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभांवित हुई जिले की 1 लाख 99 हजार 735 लाड़ली बहनें

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment