Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम ने छात्राओं को दी स्वास्थ्य और शिक्षा की सीख घुघरी में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को मिली गति

मंडला, 10 मार्च 2026

घुघरी स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 10 मार्च को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घुघरी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवागत अनुविभागीय अधिकारी घुघरी श्री सचिन जैन ने छात्राओं के बीच पहुँचकर उन्हें जीवन की बारीकियों से अवगत कराया। एसडीएम श्री जैन ने 14 से 15 आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन (सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका) लगवाने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य के महत्व को समझाते हुए उन्होंने बताया कि सही समय पर लिया गया टीकाकरण सुरक्षित भविष्य की नींव है। उनकी बातों से प्रभावित होकर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक वैक्सीनेशन कराया। प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई से संबंधित सूक्ष्म विधाओं और बेहतर करियर निर्माण के गुर सिखाए। छात्राओं ने भी उज्ज्वल भविष्य और अच्छी पढ़ाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने टीम भावना के साथ कार्य किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी एल.एस. उईके ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

Related posts

थीम वाइस रैंकिंग के विषयों को गंभीरता पूर्वक समझना जरुरी- जिला पंचायत सीईओ पंचायत उन्नति सूचकांक संबंधी प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजन

Reva India News

31 तक पूर्ण करें नवीन शास. उचित मूल्य की दुकानों का चिन्हांकन – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली ’मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार’ योजना की बैठक

Reva India News

कलेक्टर ने किया रात्रिकालीन नगर का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment