Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, मंडला, 3 अगस्त 2026

डबल लॉक गोदाम बिछिया का निरीक्षण

उर्वरक स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था का जायजा

 

मंडला, 3 अगस्त 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार अनुभागीय अधिकारी बिछिया श्री संस्कार बावरिया द्वारा डबल लॉक गोदाम बिछिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध उर्वरक की आवक, वितरण पंजी एवं स्टॉक का सत्यापन किया गया। साथ ही पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अनुभागीय अधिकारी ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए खाद वितरण कार्य सुव्यवस्थित ढंग से करने तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

स्वैच्छिकता पर्व एवं “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

 

मंडला, 3 अगस्त 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित “स्वैच्छिकता पर्व” के अंतर्गत 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नवांकुर संस्था आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान द्वारा ग्राम जवैधा, विकासखंड निवास में स्कूली बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर समिति सदस्यों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जनजागरूकता फैलाने और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी जनों ने समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने का भी संकल्प व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष राखी बुकिंग सुविधा

सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक मिलेगी सेवा

 

मंडला, 3 अगस्त 2026

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भारतीय डाक विभाग, मंडला संभाग द्वारा आमजन की सुविधा के लिए विशेष राखी बुकिंग सेवा शुरू की गई है। इस व्यवस्था के तहत प्रधान डाकघर मंडला एवं मुख्य डाकघर डिंडौरी में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक विशेष राखी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

डाक विभाग ने बताया कि सभी डाकघरों में विशेष राखी लिफाफों एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से राखियों की सुरक्षित और त्वरित बुकिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि भाई-बहनों तक समय पर राखियाँ पहुंच सकें। विभाग ने नागरिकों से इस विशेष सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

आकाशीय बिजली/बज्रपात से बचाव हेतु सुझाव

Reva India News

राजस्व महा अभियान के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सीएम हेल्पलाईन में प्रगति नहीं लाने पर पांच सौ और हजार रूपए का जुर्माना वसूला जाएगा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाने की कार्यवाही करें खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण करने पर कार्यवाही हेतु दल गठित किसानों के लिए नक्शा तरमीम और ई-केवाईसी में प्रगति लाई जाए – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment