मंडला। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम के प्रथम मंडला आगमन पर जिले में स्वागत रैली निकालते हुए नगर भ्रमण किया। कटरा बायपास से लेकर भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा गया। जहां फूल-मालाओं और नारों के बीच प्रदेशाध्यक्ष सहित नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन किया गया। कटरा बायपास में उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा गया । जैसे ही प्रदेशाध्यक्ष का काफिला पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद कटरा से विशाल रैली निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते...