मंडला, 28 मई 2026 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 31 मई को “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के अवसर पर जिलेभर में जनजागरूकता कार्यक्रम...
देश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार दिनांक 29 मई 2026, शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय, मंडला में जिला कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उक्त कार्यशाला में जिला प्रभारी श्री रमेश भटेरे जी, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जी एवं जिलाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा जी द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष तथा नगरपालिका/नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। हम सभी के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ‘राष्ट्रप्रथम’ के संकल्प के साथ निरंतर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं। आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण 12 वर्ष, 7 जून, 2026 को पूर्ण हो रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करना, नारी शक्ति का सशक्तिकरण तथा देश का समग्र विकास हमारी प्रमुख उपलब्धियाँ रही हैं। वैश्विक चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करते हुए सरकार विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। आगामी दिनों में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनेंगे और जनसेवा के अपने सार्वजनिक जीवन में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करेंगे। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देशानुसार, ’12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के पूर्ण होने के शुभ अवसर पर, 5 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे....
मंडला, 27 मई 2026 सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला मंडला द्वारा जानकारी दी गई है कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा 2026...
मंडला, 27 मई 2026 संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों से शासन के कार्यक्रमों एवं प्राथमिकता अभियानों...