Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

43 छात्राओं के निःशुल्क बनाये गये परमानेंट ड्रायविंग लायसेंस

मण्डला 11 फरवरी 2021

ड्रायविंग लायसेंस शिविर का आयोजन 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 के अन्तर्गत परिवहन कार्यालय मण्डला में परमानेंट ड्रायविंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासकीय महाविद्यालय मवई के प्राचार्य डॉ जगदीश प्रसाद के सहयोग से महाविद्यालय में अध्ययनरत 43 छात्राओं के निःशुल्क परमानेंट ड्रायविंग लायसेंस बनाये गये। जिला परिवहन अधिकारी विमलेश कुमार गुप्ता द्वारा शिविर में छात्राओं को यातायात नियमों एवं यातायात संकेतो की जानकारी दी गई। शिविर में कालेज के स्टाफ योगेन्द्र रामदास, आशीष चतुर्वेदी एवं परिवहन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

वाहनों में चस्पा किए गए पोस्टर

 

इसी प्रकार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बस स्टेण्ड बम्हनी में जिला परिवहन अधिकारी विमलेश कुमार गुप्ता, यातायात थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन एवं थाना प्रभारी बम्हनी द्वारा वाहनों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता व बसों में दिव्यांगो को 50 प्रतिशत किराया छूट संबंधी पोस्टर चस्पा किये गये एवं ट्रेक्टर ट्रालियों पर रेडियम/रिफरेक्टर टेप लगाये गये साथ ही वाहन चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों के पालन करने की समझाइस दी गई।

Related posts

जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को कराएं लाभान्वित: कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

जिले में 1257.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

हार्वेस्टर मालिक गेहूं कटाई के बाद स्ट्रॉरीपर की व्यवस्था करेंगे सुनिश्चित

Reva India News

Leave a Comment