Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकासखंड घुघरी में ओपन जिम का शुभारंभ:—

सिंगारपुर :-मंडला जिले के आदिवासी विकासखंड घुघरी में ओपन जिम का शुभारंभ किया गया। मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मंडला जिले के विकासखंड घुघरी अंतर्गत ग्राम पंचायत घुघरी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड घुघरी में ओपन जिम का शुभारंभ किया गया ।जिसमें बिछिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा जी के कर कमलों द्वारा किया गया ।जिसमें फिटनेस का रोज आधा घंटा खेल नियमित के साथ सभी खिलाड़ियों नागरिकों को फिटनेस के लिए जागरूक किया। फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया ।विकासखंड घुघरी में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत घुघरी में ओपन जिम का संचालन किया गया। जिसमें फिटनेस एवं व्यायाम करने के लिए संदेश एवं प्रेरित किया गया। आम जनों को रोज व्यायाम रनिंग जोगिंग आदि लाभकारी व्यायाम वर्क आउट करने का संदेश दिया गया।मंडला जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी श्री रविंद्र ठाकुर के इस अभियान में विकासखंड घुघरी के युवा समन्वयक श्री शशांक मिश्रा और विकास खंड मोहगांव समन्वयक सुश्री रामवती परते के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में बिछिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सम्माननीय श्री नारायण सिंह पट्टा जी, जिला पंचायत सदस्य श्री नीरज मरकाम जी, जनपद पंचायत् घुघरी अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या मरावी जी , ब्लॉक महामंत्री युवा मोर्चा श्री राम अग्रवाल , ग्राम पंचायत घुघरी सरपंच हम्मी लाल मरावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद साहू , अरविंद कुशराम,कमल सिंह मरावी, गीता मरावी , नारायण प्रसाद तिवारी , अनुराग शर्मा , दीपक नामदेव , दिनेश साहू , राजेंद्र प्रसाद सोनी, लक्की सोनी ,अभिजीत परिहार, संजय साहू, दिनेश साहू, दुर्गेश प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद सोनी, नेतराम साहू ,अमर मांडवे ,आशीष झारिया ,उमेश धारवैया, पंकज झारिया, खेल एवं युवा समन्वयक शशांक मिश्रा घुघरी एवं खेल एवं युवा समन्वयक सुश्री रामवती परते मोहगाँव,सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी ,जनप्रतिनिधि नागरिक गण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मंडला पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के संदेश के साथ निकली साइक्लोथॉन रैली

Reva India News

रेडक्रॉस तथा रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

बेबी हेमलता मरावी और आयांश मेश्राम का सफल उपचार किया गया दोनों बेबियों को जन्मजात विकृति से मुक्ति मिली

Reva India News

Leave a Comment