Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विप्र समाज ने चलाया कोविड वैक्सीनेशन के लिये प्रोत्साहन अभियान*

मण्डला। कोविड वैक्सीनेशन को जन अभियान बनाने के लिये कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा की गई अपील को गंभीरता से लेते हुये आज विप्र समाज ने भी 60 साल से अधिक उम्र केसभी विप्रो से टिक लगवाने की अपील की है इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना टीकाकरण के द्वितीय चरण में 60 वर्ष से आयु के लोगों को शासन द्वारा निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा विभिन्न संगठनों से सहभागिता की अपील करते हुये प्रत्येक पात्र व्यक्ति के वैक्सीनेशन की अपील की गई] जिस पर समाज ने लोगों द्वारा प्रोत्साहन अभियान संचालित करते हुये सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत सम्पर्क के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण लगवाने के लिये प्रेरित किया गया। इस प्रयास के सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं और 15 मार्च से अनेक विप्रों ने जेएनएम ट्रेनिंग सेंटर में वैक्सीनेशन कराया गया। जो लोग टीकाकरण से बच गये हैं उनका वैक्सीनेशन आगामी दिवसों में कराया जायेगा। समाज ने शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का संकल्प लिया है।
*टीकाकरण करायें सुरक्षित रहें*-
विप्र समाज के 80 वर्षीय एस एस ज्योतिषी ने कहा कि निःशुल्क टीकाकरण की पहल कर सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। जो भी व्यक्ति वैक्सीनेशन की पात्रता रखते हैं उन्हें आगे आकर टीका लगवाना चाहिये। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के संबंध में किसी प्रकार के भ्रम या अफवाह में न आयें और समय रहते टीकाकरण कराकर स्वयं के जीवन की रक्षा करें।
नैतिक जिम्मेदारी निबाहें –
स्व प्रेरणा से टीका लगवाने पहुचे69 वर्षीय समाज सेवी डीके दुबे एव समाज के अध्यक्ष आकाश दीक्षित एडवोकेट ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिये सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को टीका लगवाकर देश को कोरोना मुक्त किये जा रहे प्रयासों में सहभागिता करनी चाहिये। श्री आकाश दीक्षित ने लोगों से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की है

Related posts

उद्योग, सर्विस, व्यवसाय हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

रसैयादौना में चंद घंटों में बहाल हुई पेयजल व्यवस्था पीएचई विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य कर दूर की समस्या

Reva India News

Leave a Comment