Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बोर्ड परीक्षा संशोधित परीक्षा कार्यकम घोषित

मण्डला, 19 मार्च 2021

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2021 को सम्पन्न कराने हेतु मण्डल द्वारा संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा दिनांक 30 अपै्रल से 19 मई तथा हायर सैकण्डरी की परीक्षा दिनांक 01 मई से 21 मई 2021 तक संचालित की जायेंगी। इसी प्रकार नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 17 अपै्रल से 27 अपै्रल के मध्य अध्ययनरत संस्था में तथा स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा उन्हें आवंटित कियेे गये परीक्षा केन्द्र में ही दिनांक 30 अपै्रल से 18 मई के मध्य सम्पन्न कराई जावेगी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के समस्त प्राचार्य शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल तथा हायर सैकेण्डरी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाईट से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करें तथा समस्त परीक्षार्थियों को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

28 नवम्बर तक जमा होंगे जिला स्तरीय युवा मण्डल अवार्ड के लिये आवेदन

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्द्धन कार्यक्रम अन्तर्गत ’सघन पोषण पखवाड़ा’ का शुभारंभ 15 फरवरी से

Reva India News

Leave a Comment