Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ ने साथी कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध सौंपा ज्ञापन

मंडला। म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ, मंडला द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला न्यायालय मंडला को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि  26 एवं 27 मार्च को प्रतिवाद दिवस मनाया जा रहा है।  संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार चंद्रौल ने बताया कि 22 मार्च को भिंड जिले के लहार तहसील में पदस्थ न्यायिक कर्मचारी जितेन्द्र सिह राठौर के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा गालीगलौच एवं मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दांे से संबोधित किए जाने के उपरात भी आज दिनांक तक पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है।
जितेन्द्र सिेह राठौर द्वारा मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ को घटना के विषय में अवगत कराया गया है। मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ 26 मार्च को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया गया तो वहीं आज भी काली पट्टी बांधकर समस्त कर्मचारी कार्य करेंगे। मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ मंडला शाखा द्वारा उक्त घटना की भत्र्सना की गई है। 26 एवं 27 मार्च को मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ प्रतिवाद दिवस मना रहा है।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपते समय सुनील कुमार चंद्रौल, कजेलेश्वर सोनकेशरी, संदीप सोनकेशरी, शंकर लाल तिवारी, रंजीत चैरसिया, प्रमिला कुम्हरे, अखिलेख यादव, शिव कुमार प्रजापति, गीता विश्वकर्मा, वनीता गोलवलकर, राम प्रकार बर्मन, किरण सांडिल्यकर, श्वेता चैरसिया, रिया जैन, माधुरी पांजरे, आशा मरकाम, बिंदू चैरे, उर्मिला कुशवाहा, ज्योति मरावी, शरद ज्योति, आदि सहित बड़ी संख्या में न्यायायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

फिर शिकारियों की बलि चढ़ा एक बार बाघ

Reva India News

मतगणना की समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दें – डॉ. सिडाना नोडल अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment