Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

19 एवं 22 जुलाई को कोविड टीकाकरण के लिए कोविन-पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग करें

मण्डला 18 जुलाई 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी है कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए 16 जुलाई से कोविन-पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। साथ ही जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.के. झारिया ने जानकारी दी कि अगामी कोविड टीकाकरण 19 एवं 22 जुलाई को किया जाना है, जिसके अंतर्गत जिला मुख्यालय में टीकाकरण प्रति सत्र में 400 नागरिकों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर स्लॉट खोले जायेंगें। जिला मुख्यालय में कोविड टीकाकरण सत्रों का आयोजन कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जायेगा एवं सायंकाल 4 बजे के बाद शेष बची हुई कोविड-19 वेक्सीन को आंकलित कर उपस्थित नागरिकों को टोकन वितरित कर ऑन साईट पंजीयन के माध्यम से कोविड टीकाकरण किया जायेगा। शेष निकाय (ग्रामीण एवं शहरी) में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्र पूर्व व्यवस्था (ऑन साईट पंजीयन) अनुसार यथावत् संचालित किया जायेगा।

Related posts

जनजातीय गौरव पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर कर रहे सहभागिता

Reva India News

जबलपुर संभाग आयुक्त ने ली वीसी बैठक

Reva India News

जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment