Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दीदी कैफे को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाएं

मण्डला 1 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने कान्हा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आगामी 10 से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ’कोदो- कुटकी तिहार’ की तैयारियों के संबंध में दीदी कैफे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दीदी कैफे की बाहरी साज-सज्जा आकर्षक रूप से बनाए। इसी प्रकार दीदी कैफे परिसर में लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने वाले वाली प्रदर्शनी लगाएं। परिसर के अंदर गौड़ी पेंटिंग के लगाएं। कलेक्टर ने कला दीर्घा का भी निरीक्षण करते हुए उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 1 अक्टूबर से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के खोलने के पश्चात पर्यटक के अनुसार ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों, गोंडी पेंटिंग, शिल्प कला, काष्ठ कला तथा मूर्ति कला से संबंधित आकर्षक उत्पाद विक्रय के लिए रखें। उन्होंने रेशम विभाग को निर्देशित किया कि अपने उत्पादन से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाए।ं कलेक्टर में नाबार्ड के अधिकारी श्री वर्मा को निर्देशित किया कि एनआरएलएम के सहयोग से उत्पादों को तैयार कर निर्धारित कीमत तय करें। इसी प्रकार बैगा संस्कृति से संबंधित परिधानों की व्यवस्था बनाते हुए पर्यटकों की फोटोग्राफी के लिए भी व्यवस्था बनाएं। इस दौरान सहायक कलेक्टर अनिल कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुनील कुमार दुबे सहित आरईएस, आजीविका, नाबाडर्, कृषि, आदिवासी विकास तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

*मंडला और जबलपुर के बीच फाइनल आज*

Reva India News

रन फॉर कान्हा मैराथन में धावकों ने दिखाया उत्साह मंत्री श्रीमती उइके और सांसद श्री कुलस्ते रहे मौजूद

Reva India News

जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment