Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के लिए हो रही वरदान साबित दुर्गेशनी गोटिया ने मुख्यमंत्री को किया धन्यवाद

मण्डला 28 अप्रैल 2022

लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और नारी चेतना का समाज में विकास हो रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना का परिणाम और प्रभाव यह है कि बेटी जन्म लेते ही लखपति बनकर आती है। लाड़ली लक्ष्मी योजना ने इस बात को पूरी मजबूती से स्थापित किया है कि बेटी परिवार और समाज के लिए बोझ नही, बल्कि वरदान है। इसी तरह का वरदान मिला है मण्डला जिले के ग्राम बर्राटोला बड़ी खैरी की रहने वाली लाड़ली लक्ष्मी बेटी दुर्गेशनी गोटिया को। दुर्गेशनी गोटिया वर्तमान में कक्षा 7वीं की छात्रा है। दुर्गेशनी बताती है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण माता-पिता पर पढ़ाई का बोझ कम हुआ है। यह योजना हर बेटी को गौरव तथा सम्मान देने वाली योजना है। मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देना चाहती हूँ।

Related posts

स्वर्ण कवच अभियान अंतर्गत सेम बच्चों को स्वर्णप्राशन की औषधि दी गई

Reva India News

ग्राम पंचायत पड़रिया में जल अर्पण दिवस का आयोजन

Reva India News

श्रमिक संवाद में श्रमिकों ने साझा किए अनुभव, योजनाओं से मिले संबल की बताई कहानी

Reva India News

Leave a Comment