आर्थिक सहायता स्वीकृत
मण्डला 8 नवम्बर 2022
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फोक निवासी प्रियांश उर्फ अंश चौबे की पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मृतक के निकटतम वारसान आवेदक संगीता चौबे को कुल 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

फोटो निर्वाचक नामावली की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण बैठक आज
मंडला 8 नवम्बर 2022
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिये निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 का कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के तहत एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 9 नवंबर 2022 को किया जाकर दावे आपत्ति दर्ज करने की अवधि 8 दिसम्बर 2022 निर्धारित की गई है के साथ ही 12 नवंबर 2022, 13 नवंबर 2022, 19 नवंबर 2022 एवं 20 नवंबर 2022 को प्रत्येक मतदान केन्द्र में विशेष कैम्प भी आयोजित किये जायेंगे।
फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण वर्ष 2023 के संबंध में 9 नवंबर 2022 को कैम्पस एम्बेसडर एवं नोडल अधिकारी की बैठक का आयोजन दोपहर 12 बजे से जिला योजना के सभाकक्ष मण्डला में किया गया है। सभी नोडल अधिकारी, कैम्पस एम्बेसडर को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
मण्डला 8 नवंबर 2022
अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण वर्ष 2023 के संबंध में 9 नवम्बर 2022 को दोपहर 12 बजे से जिला योजना के सभाकक्ष मण्डला में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। कॉन्फ्रेंस में सभी मीडिया प्रतिनिधियों को उपस्थित होने का आग्रह है।

स्टेडिंग कमेटी की बैठक आज
मण्डला 8 नवंबर 2022
अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 नवम्बर को दोपहर 12 बजे जिला योजना भवन के सभाकक्ष में स्टेडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

पशु के आवारा घूमने पर अर्थदंड
मंडला 8 नवम्बर 2022
प्राप्त जानकारी के अनुसार मवेशियों अथवा अन्य पशुओं को सार्वजनिक सड़कों अथवा स्थानों पर खुला छोड़ना अथवा बांधना जो कोई भी जानबूझकर अथवा उपेक्षापूर्वक किसी मवेशी अथवा अन्य पशु को सार्वजनिक सड़क अथवा स्थान पर खुला छोड़ता है अथवा बांधता है, जिसके कारण किसी व्यक्ति को क्षति होती है या संपत्ति को नुकसान होता है या लोक यातायात को बाधा पहुंचती है या संकटापन्न होता है या लोक न्यूसेंस कारित होता है, तो वह राज्य सरकार द्वारा विहित जुर्माने से जो एक हजार रुपये से अधिक का नही होगा, दंडनीय होगा।

मलेरिया एवं डेंगू की बीमारियों से बचने के उपाय
मण्डला 8 नवंबर 2022
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि मच्छरों से फैलने वाली मलेरिया एवं डेंगू बीमारी से बचाव के लिए मच्छरों की पैदावार रोकने के कुछ सरल उपाय करें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे गडढों में मिट्टी भर दें। घर में रखी हुई नांद व छत पर टंकी में एकत्रित पानी में मच्छर पैदा होते हैं, इनको सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाएं व हमेशा ढक्कर रखें। ठहरे हुए पानी जैसे- कुओं, तालाब व अन्य जलाशयों में गम्बुजिया डालें। यह मछली मलेरिया फैलाने मच्छरों के लार्वा को खा जाती हैं। गम्बुजिया मछली स्वास्थ्य केन्द्र से मुफ्त प्राप्त की जा सकती है।
मच्छर के काटने से खुदको कैसे बचाएं
आराम की नींद और मलेरिया व मच्छर जनित बिमारियों से बचने के लिए सभी को, खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को, कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का ही प्रयोग करना चाहिए। मच्छरदानी या मच्छरनाशक के इस्तेमाल के बिना घर के बाहर न सोएं। घर के दरवाजों और खिड़कियों पर उपयुक्त जाली इस्तेमाल करें। निश्चित करें कि छिड़काव के समय घर के सभी कमरों में छिड़काव हो। छिड़काव के बाद कम से कम 3 महिने तक लिपाई, सफेदी और रंग-रोगन न करें। घरों में छिड़काव के समय सहयोग दें। किसी भी प्रकार के बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर खून की जांच कराएं।
डेंगू की पहचान, कैसे रहें सावधान तथा डेंगू के लक्षण
अकस्मात तेज सिर दर्द व बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना। आंखों के पीछे दर्द होना, जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है। जी मिचलाना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना अथवा त्वचा पर चकते उभरना।
कैसे बचें
डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है। कही आपके घर में या आसपास पानी तो जमा नही है। जैसे कि कूलर की पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायर, इत्यादि, पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को ढक्कर रखें, कूलर को खाली करके सुखा दें, यह मच्छर दिन के समय काटता है। ऐसे कपड़े पहनें जो बदन को पूरी तरह ढके। डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासिटामोल ले सकते हैं। एस्पीन या इबुब्रेफेन का इस्तेमाल अपने आप न करें। डॉक्टर की सलाह लें। डेंगू के हर रोगी को प्लेटलेटस की आवश्यकता नहीं पड़ती।

बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर की बैठक संपन्न
मण्डला 8 नवम्बर 2022
आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 9 नवंबर 2022 को सभी मतदान केन्द्रों पर किया जाएगा। साथ ही 9 नवंबर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक दावे-आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा। संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ स्तर से संपादित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में 8 नवंबर 2022 को डाइट मण्डला के सभागार में विधानसभा क्षेत्र मण्डला के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर की बैठक का आयोजन किया गया तथा विधानसभा क्षेत्र बिछिया एवं निवास के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर उक्त बैठक में कॉफ्रेंस के माध्यम से सम्मिलित हुए।
बैठक में उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स एवं अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मण्डला द्वारा सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे 9 नवंबर 2022 को अपने मतदान केन्द्र पर प्रारूप प्रकाशन के साथ ही निर्वाचक नामावली का अनिवार्य रूप से वाचन करें तथा मतदान केन्द्र पर चुनाव पाठशाला का भी आयोजन किया जाए। निर्धारित विशेष कैंप दिवस 12, 13, 19 एवं 20 नवम्बर को अपने मतदान केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर दावे-आपत्तियां प्राप्त करें तथा प्रतिदिन प्राप्त होने वाले दावे-आपत्तियों को उसी दिन गरूणा ऐप के माध्यम से दर्ज करें। उन्होंने कहा कि वे अपनी नामावली का परीक्षण कर उसमें मौजूद दोहरी प्रविष्टियों को हटाने का कार्य, शेष ब्लेक एण्ड व्हाईट फोटो को रंगीन फोटो से बदलने का कार्य, स्थानांतरित अथवा मृत मतदाताओं के नाम हटाने का कार्य आधार सीडिंग का शेष कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें तथा अपने मतदान केन्द्र के 1 जनवरी 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले शत प्रतिशत मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य पूर्ण कर लें। ऐसे मतदान केन्द्र जिनका जेण्डर रेशो एवं ईपिक रेशो जिले के निर्धारित प्रतिशत से कम है, के बीएलओ रूचि लेकर उक्त विषमता को दूर कर लें। सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्र के सुस्पष्ट फोटोग्राफ्स गरूणा ऐप के माध्यम से दर्ज कर लें।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार अब वर्ष में चार बार 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाता अपना नाम शामिल करने हेतु आवेदन कर सकते हैं। अतः सभी बीएलओ आगामी 1 जनवरी 2023 के साथ-साथ 1 अप्रैल 2023, 1 जुलाई 2023 एवं 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं से नाम जोड़ने हेतु फार्म-6 लेंगे, ऐसे आवेदन पत्र संबंधित अर्हता तिथि के दौरान जोड़े जाएंगे।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित बीएलओ सुपरवाईजर को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ कार्यरत बीएलओ द्वारा संपादित किये जाने वाले कार्य का कम से कम 10 प्रतिशत मैदानी सत्यापन करना सुनिश्चित करें तथा संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान उनके कार्य की सतत समीक्षा करें यह सुनिश्चित करें कि बीएलओ द्वारा प्राप्त होने वाले आवेदनों को उसी दिन गरूणा ऐप पर दर्ज किया जा रहा है या नहीं।

मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन आज
मण्डला 8 नवम्बर 2022
अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत 9 नवंबर 2022 को प्रातः 8 बजे से मतदाता जागरूकता के संबंध में रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली नगरपालिका मण्डला के इंडोर ऑडीटोरियम के सामने से चिलमन चौक होते हुए प्राईवेट

मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन आज
मण्डला 8 नवम्बर 2022
अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत 9 नवंबर 2022 को प्रातः 8 बजे से मतदाता जागरूकता के संबंध में रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली नगरपालिका मण्डला के इंडोर ऑडीटोरियम के सामने से चिलमन चौक होते हुए प्राईवेट बस स्टैंड, ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल, बैगा-बैगी चौक, कलेक्टर कार्यालय, इंडोर ऑडीटोरियम तक मतदाता जागरूकता के संबंध में रैली का आयोजन किया गया है। इस मतदाता जागरूकता रैली में जिले के सभी कार्यालय प्रमुख, उनका अधीनस्थ स्टॉफ, रानी दुर्गा.शास.महा. मण्डला, महिला महाविद्यालय मण्डला, पॉलीटेक्निक कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय, शास.उ.मा.वि. क्रमांक-2, रानी अवंती बाई कन्या उ.मा.वि. मण्डला के विद्यार्थी, जिले के अन्य स्पोर्टमैन आदि भाग लेंगे। ऑडीटोरियम भवन के समक्ष मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ के पश्चात् रैली समाप्त होगी।
बस स्टैंड, ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल, बैगा-बैगी चौक, कलेक्टर कार्यालय, इंडोर ऑडीटोरियम तक मतदाता जागरूकता के संबंध में रैली का आयोजन किया गया है। इस मतदाता जागरूकता रैली में जिले के सभी कार्यालय प्रमुख, उनका अधीनस्थ स्टॉफ, रानी दुर्गा.शास.महा. मण्डला, महिला महाविद्यालय मण्डला, पॉलीटेक्निक कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय, शास.उ.मा.वि. क्रमांक-2, रानी अवंती बाई कन्या उ.मा.वि. मण्डला के विद्यार्थी, जिले के अन्य स्पोर्टमैन आदि भाग लेंगे। ऑडीटोरियम भवन के समक्ष मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ के पश्चात् रैली समाप्त होगी ।

