Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम में हुआ विशेष योग सत्र का आयोजन

मंडला 21 जून 2024

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिले भर में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम में म.प्र. शासन की पीएचई मंत्री सम्पतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकचेला, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह की मौजूदगी में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यहां लोगों ने सामूहिक रूप से आसन, प्राणायाम और ध्यान की यौगिक क्रियाओं में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। योग सत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग शिक्षक तथा योग विधा के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

श्री अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ

 

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में श्री अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर म.प्र. शासन की पीएचई मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसान बंधुओं को कोदो-कुटकी के बीज भेंट कर अभियान को सफल बनाने की अपील की। साथ ही मिलेट से बने उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Related posts

7वी एवं 9वी की प्रवेश परीक्षा 25 मई को

Reva India News

रबी उपार्जन के लिए जिले में कुल 49 पंजीयन केन्द्र स्थापित अब तक 5083 पंजीयन, 5 मार्च अंतिम तिथि

Reva India News

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उपकरण वितरण के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment