Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

4 दिसंबर को 13 पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

मंडला 3 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 4 दिसंबर 2024 दिन बुधवार को 13 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर को 13 विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत सिलपुरा, जंतीपुर और पुरवा में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड नैनपुर में ग्राम चीचगांव, छतरवाड़ा और पाठासिहोरा, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत नकावल, डुंगरिया और नारा, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत चुरिया और सलवाह, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत टिकरिया और कालमगहन में शिविर लगाए जाएंगे।

Related posts

पंचायत स्तर पर आयोजित करें कृषि चौपाल – हर्षिका सिंह एपीसी समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथियां घोषित

Reva India News

किसान गिरदावरी और सर्वेयर क्रॉप सर्वे 21 जनवरी से 28 फरवरी तक

Reva India News

Leave a Comment