Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया प्रगतिरत खेत तालाब के कार्य का अवलोकन  

मंडला 19 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने संयुक्त भ्रमण के दौरान बिछिया विकासखंड के मेढ़ाताल में मनरेगा के अंतर्गत खेत तालाब के प्रगतिरत कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों से खेत तालाब के इनलेट और आउटलेट के विषय में जानकारी ली। मजदूरों और हितग्राही से कार्य के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तालाब में मत्स्य पालन भी किया जा सकता है, यह अतिरिक्त आय का साधन होगा। खेत तालाब की मेढ़ पर अरहर सहित अन्य फसलों की पैदावार लें। इस अवसर पर एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, सीईओ जनपद पंचायत बिछिया श्री रमेश मंडावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

22 से 27 अक्टूबर तक होगी अयोध्या-काशी यात्रा 23 सितंबर तक करें आवेदन

Reva India News

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने बनाई रूपरेखा…….. मोर्चा के अध्यक्ष जल्द करें अपने पदाधिकारियों की नियुक्ति………… भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न…………..

Reva India News

नैनपुर में रोजगार शिविर आयोजित, 86 युवकों का हुआ प्राथमिक चयन 24 को नारायणगंज में होगा रोजगार शिविर आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment