Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 80 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

मंडला, 20 मई 2025

जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुये उनके समुचित निराकरण की पहल की। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में 80 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, जेपी यादव, एसडीएम सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित थे। संपन्न हुई जनसुनवाई में वाद-विवाद, आवास योजना, नामांतरण, बंटवारा, पेयजल सहित अन्य विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किए गए।

प्रियंका को मिला व्हीलचेयर

 

ग्राम पंचायत केहरपुर में रहने वाली दिव्यांग प्रियंका कुड़ापे ने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करते हुए व्हीलचेयर की मांग की। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने परीक्षण उपरांत मौके पर ही प्रियंका को सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं के तहत व्हीलचेयर प्रदान किए।  समस्या के त्वरित निराकरण के लिए आवेदक प्रियंका ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ/वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

कौशल विकास यात्रा का आगमन कौशल विकास यात्रा 2023 का आगमन*  21 सितंबर को मंडला में कौशल विकास यात्रा का आगमन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 जनवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment