Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने माँ नर्मदा जी की महाआरती की

मंडला, 22 मई 2025

प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गुरूवार को माहिष्मती घाट में माँ नर्मदा जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश व जिलेवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर माँ नर्मदा जी की भव्य महाआरती की। नर्मदा नदी में दीप प्रवाहित कर प्रणाम किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री शिवारानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा सहित श्रद्धालुजन मौजूद थे।

Related posts

जनगणना 2027ः फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही है जनगणना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी

Reva India News

ग्राम डूंडादेई रैयत में “शिकायत निवारण सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” संपन्न

Reva India News

7 दिसंबर को 9 पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

Leave a Comment