Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर परिषद परियोजना निवास में जागरूकता शिविर संपन्न

24 जून 2025, मंडला

नगर परिषद परियोजना निवास जिला मण्डला में हब अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में महिलाओं को कौशल विकास की योजनाओं से जुड़ने, कौशल से संबंधित कार्यक्रमों एवं प्रशिक्षणों जैसे विश्वकर्मा योजना, विधिक केसवर्कर प्रभा पाण्डे द्वारा 181 महिला हेल्पलाईन, चाईल्ड हेल्पलाईन नं. 1098 व साईबर अपराध के लिये 1930 साईबर हेल्पलाईन नं. के बारे में बताया गया। साथ ही काउंसलर वन स्टॉप सेंटर भारती दीक्षित ने वन स्टॉप सेन्टर एवं हब अंतर्गत पीड़ित महिलाओं हेतु प्राप्त सेवाओं के बारे में बताया। पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने निराश्रित बच्चों के लिए सारथी कैम्पियन, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के लिए आशा योजना एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। आयोजित शिविर में पर्यवेक्षक उषा तिवारी आगनबाड़ी कार्यकर्तायें, सहायिकायें एवं वन स्टॉप सेंटर से बहुउद्देशीय कार्यकर्ता आरती वरकडे उपस्थित रहीं।

Related posts

*कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा — आईपीएल सट्टा रैकेट पकड़ा*

Reva India News

जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

जिले के पत्रकारों एवं उनके परिजनों का हुआ टीकाकरण एडीएम ने किया केन्द्र का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment