Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर तीन रेस्टोरेंट से 6 सिलेंडर जब्त

मंडला 4 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग के खिलाफ कार्रवाई की है। इस औचक निरीक्षण में शहर के तीन  रेस्टोरेंट से कुल 6 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य अधिकारी एवं उनकी टीम ने की है। इस दौरान कटरा स्थित खाना-खजाना रेस्टोरेंट, नेहरू स्मारक के पास अमृततुल्य चाय दुकान और पड़ाव क्षेत्र में चटोरे रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। इन प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक कामों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। विभाग ने सभी 6 सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग की ओर से लगातार कार्यवाही की जाती है।

Related posts

समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए संकल्पित है सरकार – संपतिया उईके स्वामित्व योजना के तहत् आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम संपन्न  

Reva India News

मोहनिया पटपरा में हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान जिले में अभी तक 23 हजार 497 आवेदन प्राप्त 16 हजार 274 का हुआ निराकरण

Reva India News

Leave a Comment