Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने किया खाद गोदाम का निरीक्षण  

मंडला 11 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सोमवार को अपर कलेक्टर मंडला श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने खैरी स्थित खाद गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में खाद वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपर कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उन्होंने किसान बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की उर्वरक की कमी के संबंध में अफवाहों पर ध्यान न दें एवं बारी-बारी से आकर खाद ले सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मार्कफेड के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

घुघरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 29 अप्रैल को सामूहिक विवाह, आवेदन 20 अप्रैल तक

Reva India News

आज धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे ध्वजारोहण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 18 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment