Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तिरंगा रैली में शामिल हुए जन अभियान परिषद के राज्य सलाहकार

मंडला 12 अगस्त 2025

नारायणगंज में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत जन अभियान परिषद की ब्लॉक इकाई द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में परिषद की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों, समाज कार्य पाठ्यक्रम के स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों एवं गणमान्यजनों के साथ जन अभियान परिषद के राज्य सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल व संभाग समन्वयक श्री रवि प्रसाद बर्मन भी शामिल हुए। रैली के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी रैली में शामिल हुए।

Related posts

प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत जिले को 40 इकाईयों का लक्ष्य

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल में सजी स्थानीय उत्पादों की श्रृंखला पुलिस ग्राउंड में 2 दिवसीय मेले का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment