Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माँ नर्मदा की पंच चौकी महाआरती में शामिल हुए राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल  

मंडला 19 अगस्त 2025

मंगलवार को राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल मां नर्मदा तट के माहिष्मती घाट पर भव्य पंच चौकी महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने तट पर प्रदेशवासियों की मंगल कामना के साथ श्री नर्मदा पूजन कर मां नर्मदा का दुग्ध अभिषेक किया। राज्यपाल श्री पटेल, मंत्री श्रीमती उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने दीपदान किया। इसके पश्चात रूद्राष्टक पाठ हुआ, तत्पश्चात नर्मदाष्टक का पाठ किया गया। इसके बाद समवेत स्वर में माँ नर्मदा की आरती की गई। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ने भी मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया।

इस दौरान नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट के सदस्यगण, श्री विनय मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालुजन उपस्थित रहे। महाआरती के पश्चात नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट की ओर से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने राज्यपाल श्री पटेल को दुपट्टा भेंट कर नर्मदा तट पर उनका अभिनंदन किया। स्मृतिचिन्ह के रूप में मंत्री श्रीमती उइके एवं कलेक्टर श्री मिश्रा ने राज्यपाल को माँ नर्मदा का छायाचित्र भेंट किया।

Related posts

राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने की मण्डला में हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग

Reva India News

नगर पालिका परिषद् मंडला एवं जनपद पंचायत मंडला के संयुक्त जनकल्याण शिविर का समापन तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में 863 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Reva India News

5 फरवरी से गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment