Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

5 फरवरी से गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन प्रारंभ

मंडला 3 फरवरी 2022

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है जिसके तहत सहकारी समिति स्तर पर 36 केन्द्र (लेम्पस मण्डला, मानादेई, मानेगांव, नारायणगंज, चिरईडोंगरी रोड़, निवास, लेम्पस नैनपुर, रैवाड़ा, जामगांव, चीचगांव, पिण्डरई, खिरखिरी बम्हनीबंजर, ककैया, डिठौरी, चिरईडोंगरी रेल्वे, टाटरी, खलौड़ी, मोहगांव, विपणन मण्डला, जहरमऊ, विपणन नैनपुर, विपणन बिछिया, बिछिया मण्डी, बकौरी, लिंगापौड़ी, मुनू, मलारा, अंजनिया, घुघरी, घुटास, बीजाडांडी, रामनगर, हिरदेनगर, घुघरा, बबलिया), लोकसेवा केन्द्र स्तर पर 9 केन्द्र (मण्डला, घुघरी, मोहगांव, बिछिया, मवई, नैनपुर निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी) एवं कॉमन सर्विस सेन्टर 4 केन्द्र (बड़ीखैरी, अंजनिया, ककैया, हिरदेनगर) पंजीयन केन्द्र स्थापित की गई है। इन केन्द्रों में 5 फरवरी 2022 से पंजीयन प्रारंभ किया जायेगा।

कोविड संक्रमण के चलते किसानों से अनुरोध है कि वे निर्धारित प्रारूप में कृषि से संबंधित जानकारी भरकर संबंधित पंजीयन केन्द्र में जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन केन्द्र पर कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह है।

Related posts

20 ग्रामों के पेयजल स्त्रोतों में किया गया क्लोरिनेशन

Reva India News

कोरोना संक्रमण से बचाव – जन जागरूकता के लिए बजा सायरन लोगों को दी गई मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश

Reva India News

सेमरखापा में कोविड टीकाकरण अभियान के लिए संयुक्त बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment