Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

:-  -नरेंद्र कुमार मसराम पिता प्रताप सिंह मसराम उम्र 29 वर्ष निवासी खाल्हे गिठौरी पोस्ट मोहगांव तहसील घुघरी जिला मंडला

 

आरोपी- 1.सोहेल खान पिता रफीक खान उम्र 28 वर्ष, पद- समिति प्रबंधक जिला सहकारी समिति मर्यादित मोहगांव जिला मंडला

2.. पवन सोनी दैनिक वेतन भोगी जिला सहकारी समिति मर्यादित मोहगांव जिला मंडला

घटना दिनांक–04.09.2025

 

ट्रैप राशि -4000 (चार हजार रुपए )

 

घटनास्थल-बिंझिया चौराहा मंडला

 

विवरण – आवेदक के पिता का खाता जिला सहकारी समिति मोहगांव में है जिसके केसीसी खाता में ₹100000 का लोन स्वीकृत हुआ था और खाते में आ चुका था आरोपी सोहेल खान ने लोन पास करने के एवज एवं बचे हुए कागजात पूर्ण करने के लिए आवेदक से ₹4000 की रिश्वती राशि की मांग की थी। ‌आज दिनांक को आरोपी को रिश्वत की राशि ₹4000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपीयों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)B, 13(2)तथा धारा 61(2)BNS के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

 

*ट्रेप दल सदस्य-दल प्रभारी श्रीमती उमा कुशवाहा निरीक्षक शशि कला मस्कुले निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।

Related posts

दूरभाष पर बताए पानी से संबंधी समस्या

Reva India News

सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के चेयरमैन श्री सप्रे ने की अध्यक्षता  

Reva India News

नर सेवा ही नारायण सेवा – राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके दीनदयाल रसोई शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment