Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वरोजगार हेतु दिया गया प्रशिक्षण  

 

मंडला 9 सितंबर 2025

सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी) मंडला द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनाने हेतु स्व-सहायता समूह एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली महिलाओं को शॉप कीपर का 6 सितंबर तक 6 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें व्यवसाय संबधी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही संस्थान में व्यक्तित्व विकास के गुणों पर बल दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में निर्देशक श्री राजेश रॉय, श्री राजीव शर्मा, श्री केके अवस्थी, श्री यश मोहन उसराठे, श्री आशीष अग्रवाल एवं श्री अमित यादव, श्री अमन पटेल उपस्थित थे।

Related posts

भुआ बिछिया में पोषण प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन, पोषण माह का समापन

Reva India News

मंडला में विकसित भारत जी राम जी योजना पर कार्यशाला आयोजित ग्रामीणों को मिलेगी 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

Reva India News

गाइडलाइन दर निर्धारण प्रक्रिया प्रांरभ 13 मार्च तक दे सकते हैं सुझाव

Reva India News

Leave a Comment