Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती उइके ने किया पौधरोपण

मंडला 19 सितंबर 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने नगर वन योजना के तहत आर.एफ. 18 कटरा में वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान कटरा पार्क में 101 पौधों जिसमें सिंदूर, आम, आंवला, अमरूद एवं जामुन जैसे पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में वनमण्डल अधिकारी पश्चिम सामान्य वनमण्डल श्री नित्यानंतन एल., उपवनमण्डल अधिकारी महाराजपुर श्रीराम सूत्रकार, परिक्षेत्र अधिकारी मण्डला श्रीमति सोनम जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य उपस्थित थे।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य नगर निगम/नगर परिषद की 10 कि.मी. की परिधि में हरित क्षेत्र का विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल शहरी पर्यावरण का संरक्षण होगा बल्कि प्रदूषण में कमी, स्वच्छ वायु और स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहन मिलेगा। विकसित होने वाला यह पार्क शहरवासियों के लिए विश्राम, मनोरंजन और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जिससे भावी पीढ़ियों को हरित धरोहर का लाभ प्राप्त होगा।

Related posts

’’प्रोजेक्ट नई उड़ान’’ के तहत् 21 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रीमियम राशि जमा करने की अंतिम तिथि 31

Reva India News

भगवान बलराम किसानों के आदर्श देवता, गौमाता प्राकृतिक खेती का आधार है – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी मुख्यमंत्री ने 82 लाख किसानों के खाते में अंतरित की 1671 करोड़ रूपए की राशि

Reva India News

Leave a Comment