Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण माह अभियान अंतर्गत योग एवं खेल-कूद गतिविधि का आयोजन

मंडला 25 सितंबर 2025

महिला बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार परियोजना बीजाडांडी अन्तर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के आठवे दिवस योग, फिटनेस, सामुदायिक खेल एवं मोटापा नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। परियोजना के समस्त केंद्रों में बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य, शारीरिक विकास के लिए गतिविधियां आयोजित कराई गई। साथ ही केंद्रों में पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। मोटापे के कारण आने वाली  स्वास्थ्य समस्या को कम करने के साथ ही फास्ट फूड, ज्यादा तेल, नमक, शक्कर आदि खानपान के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।

Related posts

नैनपुर से पेंचवेली एक्सप्रेस की हुई शुरुआत सांसद और मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रेल सेवाओं के विस्तार से यात्रियों को मिलेगी सुविधाएं  

Reva India News

चरण लाल को दी गई ट्राईसायकिल

Reva India News

जिले में 22 एवं 23 अक्टूबर को आयोजित होगा सेकंड डोज वैक्सीनेशन महाभियान एडीएम शहरी एवं सीईओ जि.पं. ग्रामीण क्षेत्र के लिए नोडल

Reva India News

Leave a Comment