Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभागीय पुरस्कार वर्ष 2025 संचालनालय महिला एवं बाल विकास म.प्र. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर एवं 5 जनवरी

मंडला, 10 नवंबर 2025

विभागीय पुरस्कार वर्ष 2025 संचालनालय महिला एवं बाल विकास म.प्र. के अनुसार रानी अवन्ति बाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार, राजमाता विजयाराज सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार, श्री विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान एवं रानी दुर्गावती पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2025 तथा मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार, राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार व अरुणा शानबाग वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

उक्त पुरस्कार के आवेदन का प्रारूप जिला कार्यक्रम कार्यालय महिला एवं बाल विकास मण्डला से प्राप्त कर निर्धारित तिथि में जमा कर सकते हैं। पुरस्कारों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

Related posts

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मण्डला से टी.बी. चैम्पियन, सरपंच एवं कर्मचारियों का सम्मान

Reva India News

वैक्सीनेशन के प्रथम डोज के लिए अंतिम अवसर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की वैक्सीनेशन महाभियान की तैयारियों की समीक्षा  

Reva India News

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में गांधी जयंती पर आयोजन

Reva India News

Leave a Comment