Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री मिश्रा की पहल से युवाओं के सपनों को उड़ान 2200 वैकेंसी का ऐतिहासिक रोजगार मेला 20 जनवरी को मंडला में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

मंडला, 5 जनवरी 2026

जिले के युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अगुवाई में जिला प्रशासन द्वारा वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। युवाओं के लिए यह मेला एक सुनहरा अवसर साबित होने जा रहा है, क्योंकि इसमें उपलब्ध वैकेंसी की संख्या 1500 से बढ़कर अब 2200 हो गई है। यह वृहद रोजगार मेला 20 जनवरी को आर.डी. कॉलेज, मंडला में आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न निजी एवं प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं का चयन करेंगी।

रोजगार मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं युवा-अनुकूल हो, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने पंजीयन, इंटरव्यू व्यवस्था, काउंसलिंग डेस्क एवं मूलभूत सुविधाओं को सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया।

 

अधिक से अधिक युवा उठाये लाभ

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के अनुरूप अवसर दिलाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को नई दिशा दें।

 

युवाओं के लिए मॉक इंटरव्यू की तैयारी

 

मेले को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए युवाओं को मॉक इंटरव्यू की विशेष तैयारी कराए जाने की बात कलेक्टर श्री मिश्रा ने की है, जिससे कि युवा वास्तविक साक्षात्कार में आत्मविश्वास के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि युवाओं को इंटरव्यू प्रक्रिया, बॉडी लैंग्वेज, संचार कौशल और सामान्य प्रश्नों की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि मॉक इंटरव्यू युवाओं की झिझक दूर करने और उनकी क्षमताओं को निखारने में सहायक होंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने पुलिस विभाग के अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा भी मेले आयोजित किए गए हैं। उनकी भी सूची निकाल कर युवाओं को शामिल करे। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं विशेष तौर पर वर्दीधारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा जो सुबह शाम मैदानों में शारीरिक व्यायाम करते हैं उन्हें भी इस मेले के बारे में बताए।

जिला एवं व्यापार उद्योग अधिकारी ने यह जानकारी दी कि रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक युवा समय रहते पंजीयन कराकर मेले में भाग लें, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न की जा सके। मेले में सभी 10वीं, 12वीं आईटीआई, डिप्लोमा स्नातक पास सभी सम्मिलित हो सकते हैं। मेले में उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। उक्त मेले में शामिल होने के लिए https://forms.gle/8kX2rjYbJqPZctnE8 में अपना रजिस्ट्रेशन करें एवं उक्त दिनांक को अपने मूल दस्तावेज एवं रिज्यूम (सीवी) के साथ मेले में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र मंडला 9691596816, जिला रोजगार कार्यालय मंडला 9407312872 एवं आईटीआई मंडला के नंबर 7999651705 में सम्पर्क प्रातः 11 बजे से 5 बजे कर सकते हैं।

रोजगार मेले में जिले की मे. टेक्टोनिक्स ई.एम.एस.प्रा.लि. मनेरी, सनमुखा एग्रीटेक लि. मनेरी, गणेश प्लास्टिक मनेरी, विनायक इंजीयरिंग सर्विसेस मनेरी, नर्मदा एसिड बेयर प्रा.लि. मनेरी, कबीर पॉलीसैक मनेरी, परफेक्ट फायर ब्रिक्स प्रा.लि. मनेरी, श्रीराम मेटलस मनेरी, मिलर ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन मनेरी, श्री जी प्रोडक्स मंडला, राजकुमार अग्रवाल माइनिंग कार्य मंडला, बीएम फुड्स एण्ड ग्रेन्स प्रा.लि. मनेरी, श्री रमाया केमिकल्स प्रा.लि. मनेरी, शारदा राईस मिल नैनपुर, जेपी राईस मिल नैनपुर, जेपी फुड्स नैनपुर, कृष्णा टाईल्स एण्ड ग्रेनाइट कटिंग नैनपुर, कृष्णा हेन्डीक्राफ्ट्स नैनपुर, साईंनाथ प्रिंटर्स नैनपुर, आशादीप इंजीनियरिंग वर्क्स नैनपुर, मदीना वेल्डिंग नैनपुर, अजय हस्तकला नैनपुर, चौरसिया सीमेंट एण्ड पाईप मंडला, प्लेटिनियम बोर्ड उदयपुर, त्रिवेणी टेक्सटाईल्स उदयपुर, मोलानी स्प्रिंगस उदयपुर, सोनू पोल्ट्री फिड्स उदयपुर, संजीव ब्राईट इण्ड. मंडला, मेकल इण्ड. मंडला, लक्ष्मी इण्ड. मंडला, माँ नर्मदा गृह उद्योग मंडला, शारदा सीमेंट पाईप एण्ड स्टील प्रोडेक्ट मंडला, मधुरम बेकरी एण्ड पैकर्स इण्ड. शामिल है। जबकि जिले के बाहर से नव भारत फर्टिलाईजर्स नरसिंहपुर, आमधनी प्रा.लि. इंदौर (एमआरएफ टायर/बजाज/सोलर कंपनी), प्रथम एजुकेशन जबलपुर, प्रतिभा सीनटेक्स पीथमपुर, वैभव इंटरप्राईजेस नागपुर, वर्धमान फेब्रिक्स बुधनी एवं कुलोदय टेक्नोपेक प्रा.लि. दमनवापी मेले में शामिल हो रही है।

Related posts

द्वितीय दिवस 110 लोगों को लगा कोविड टीका

Reva India News

नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई को

Reva India News

लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन बढ़ाने पंचायतवार अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment