Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बुधवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

मंडला, 9 मार्च 2026

ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से आरोग्यम मण्डला 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। दिन बुधवार 11 मार्च को जिले में 24 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बम्हनी बंजर के औघटखपरी, लिमरूआ, मोहगांवचक, पटपर, सिंगारपुर, विकासखंड बिछिया के पडरिया, कांसखेडा, थोठा, विकासखंड नैनपुर के कजरवाडा, चमरवाही, अलीपुर, रामदेवरी, विकासखंड बीजाडांडी के चरगांव कला, मगरधा, खनोरा, विकासखंड घुघरी के खोउाखुदरा, सहजर पांडकला, विकासखंड मवई के परसाटोला, सिंगौरी, भिमौरी, विकासखंड नारायणगंज के पाठा, मानेगांव, घोंटखेडा के ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रातः 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Related posts

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की जानकारी

Reva India News

औद्योगिक निवेश बढ़ाने निवेशकों से सतत संपर्क करें – कलेक्टर जिला लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड बैठक आयोजित

Reva India News

मिशन वात्सल्य के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment