Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

मंडला, 23 मार्च 2026

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जनगणना 2027 के कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नामांकित फील्ड ट्रेनर्स एवं रिजर्व फील्ड ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण दो चरणों में तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में जिला योजना सभाकक्ष में संपन्न होगा।

प्रथम चरण का प्रशिक्षण 24 मार्च से 26 मार्च तक तथा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 28 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। दोनों ही चरणों में प्रशिक्षण का समय प्रातः 10ः30 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। 24 मार्च को जिला योजना भवन में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित होने के कारण यह प्रशिक्षण गोलमेज कक्ष में आयोजित किया जायेगा। शेष तिथियों में प्रशिक्षण यथावत जिला योजना भवन में जारी रहेगा।

प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, व्याख्याता एवं शिक्षकगण को फील्ड ट्रेनर एवं रिजर्व फील्ड ट्रेनर के रूप में शामिल किया गया है। इन प्रशिक्षकों को जनगणना कार्य की बारीकियों, डेटा संकलन प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं फील्ड में कार्य करने की विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी नामांकित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करना होगा। यह प्रशिक्षण जनगणना 2027 की सफलता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रशिक्षण में भाग लेकर आगामी जनगणना कार्यों को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।

Related posts

नाम जुड़वाने के लिए अपने बीएलओ के पास फार्म-6 वोटर कार्ड की त्रुटियों के सुधार के लिए फार्म-8 भरें बूथ लेबल ऑफिसर द्वारा दावे-आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य जारी

Reva India News

ग्रामीणों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करने कार्ययोजना बनाएं – हर्षिका सिंह ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों की बैठक में निर्देश

Reva India News

राजराजेश्वरी वार्ड में स्थित कंलका बुर्ज की राज्य शासन द्वारा अधिग्रहित करने की अधिसूचना के संबंध में दावा, आपत्तियां आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment