Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

मंडला, 6 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर श्री आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर की उपस्थिति में ज्ञान ज्योति विद्यालय नैनपुर में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम श्री ठाकुर एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव चावला सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें एचपीवी वैक्सीन के महत्व, लाभ और स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं की काउंसलिंग कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने अभिभावकों को भी इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। प्रशासन द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को रागी मिलेट की बीज किट वितरित नारायणगंज में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

Reva India News

वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

मोंटफोर्ट, महर्षि, शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय.एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर बम्हनी में हुआ मेधावी छात्रों का सम्मान

Reva India News

Leave a Comment