Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में बढ़ते तापमान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की गई एडवाइजरी

मंडला, 10 अप्रैल 2026

जिले में बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जनसामान्य के लिए स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है। जारी निर्देशों में बताया गया है कि मार्च से जुलाई तक तापमान में लगातार वृद्धि के कारण लू और अन्य गर्मी जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अधिक से अधिक पानी पिएं, घर से बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का उपयोग करें, हल्के रंग और ढीले सूती कपड़े पहनें, दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, यात्रा के दौरान पानी साथ रखें, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और फलों के रस का सेवन करें।

शराब और अत्यधिक कैफीन युक्त पेय पदार्थों से बचें, अधिक धूप में लंबे समय तक न रहें।

 

इन लोगों को अधिक सावधानी की जरूरत

 

छोटे बच्चे और बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के मरीज, बाहर काम करने वाले श्रमिक, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि चक्कर, उल्टी, सिरदर्द या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

Related posts

कलेक्टर ने किया ग्वारा हवाईपट्टी का दौरा

Reva India News

प्राथमिक शाला मुकद्दमटोला की शिक्षिका निलंबित

Reva India News

सरों को बड़ा करने में ही शिक्षित व्यक्ति का गौरव : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल श्री पटेल पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल

Reva India News

Leave a Comment