Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा: अंबेडकर जयंती पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

मंडला, 15 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर 14 अप्रैल को ग्राम पंचायत धनवाही एवं ग्राम पंचायत पदमी, विकासखंड बीजाडांडी में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, पीएलवी श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि एवं ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पदमी की पर्यवेक्षक श्रीमती सविता पावले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ से संबंधित अधिनियम 2023 के अंतर्गत लोकतंत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की जानकारी दी गई। इसके साथ ही नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम सभाओं के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Related posts

पंजीकृत गौ-शालाओं के गौवंश को मिलेगा 40 रुपए प्रतिदिन अनुदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

महिला सशक्तिकरण पर विशेष :- अनीता बाई वरकड़े: नंदन फलोद्यान और खेत तालाब से मिली सफलता की नई राह

Reva India News

मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्थित करें – कलेक्टर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment