Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की चुटका परमाणु परियोजना की समीक्षा विस्थापित परिवारों के लिए बनाए मास्टर प्लान  

मंडला, 14 मई 2026

      कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कलेक्टेट के गोलमेज कक्ष में चुटका परमाणु परियोजना के क्रियान्वयन एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विस्थापित होने वाले परिवारों के हितों को सर्वाेपरि रखते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

      कलेक्टर श्री धोटे ने बैठक में निर्देशित किया कि चुटका परमाणु परियोजना से प्रभावित होने वाले सभी 330 परिवारों के विस्थापन सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं का मास्टर प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने एसडीएम मण्डला को निर्देश दिए कि सभी 330 परिवारों का घर-घर जाकर सर्वे सुनिश्चित करें। विस्थापितों को मिलने वाले लाभों और पात्रता की विस्तृत जानकारी संकलित करें।

      विस्थापित परिवारों के सामाजिक और शारीरिक कल्याण को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर धोटे  ने एसडीएम मण्डला को स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने को कहा।

      भू-अर्जन और मुआवजे की प्रक्रिया को गति देते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने स्पष्ट किया कि आगामी 10 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत अवार्ड पारित किए जाएं। जिन क्षेत्रों में अवार्ड पारित हो चुके हैं, वहां पारदर्शी सूचना के लिए फ्लेक्स (बैनर) चस्पा किए जाएं। डीपीएम द्वारा प्रत्येक घर का सर्वे और सामुदायिक बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित करें।

      समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर श्री शेलेंद्र चौधरी, एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित चुटका परमाणु परियोजना के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

महाभियान के तीसरे दिन जिले में 10133 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन कलेक्टर ने वैक्सीनेशन महाभियान के संबंध में ली बैठक

Reva India News

कुम्हा नारायणगंज में आयोजित हुआ किशोरी जागरूकता शिविर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम हुई शामिल

Reva India News

बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष चेकिंग आबकारी अधिनियम के तहत 4 पर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज, 12 दुकानदारों/हाथठेले वालों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई*

Reva India News

Leave a Comment