Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर का दायरा तंबाकू मुक्त हो – कलेक्टर जिला स्तरीय नशा मुक्ति समिति की बैठक सम्पन्न

मंडला, 13 अक्टूबर 2026

जिला योजना भवन में सोमवार को जिला स्तरीय नशा मुक्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने की। बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि नशा नाश का कारण है। टीनएज और युवा वर्ग सबसे अधिक नशे की चपेट में आ रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे को तंबाकू मुक्त करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड भ्रमण के दौरान स्कूल-कॉलेजों का निरीक्षण करते समय इसे अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं। यदि 100 मीटर के दायरे में तंबाकू, गुटखा, सिगरेट की दुकानें संचालित हो रही हैं तो आवश्यकता अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक संस्थानों, पैथोलॉजी लैब और औद्योगिक इकाइयों की लैब में उपयोग होने वाले रासायनिक यौगिकों का भी ऑडिट किया जाना आवश्यक है, ताकि कोई भी तत्व ऐसे रसायनों का नशे के रूप में दुरुपयोग न कर सके।

बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री पीयूष पांडे ने समिति के समक्ष प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समिति की सभी बैठकों एवं की गई कार्रवाई की संबंधित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से एंट्री कराई जाए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नदीमा शिरी, एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन, श्री राजेश कौशिक एवं सुश्री रेखा देशमुख सहित अन्य संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 7 मार्च 2024

Reva India News

सिकोसी के ग्रामीणों ने ग्राम सीमा में लगाया गया नाका कोरोना की चैन को रोकने की पहल

Reva India News

घुघरी आंगनवाड़ी पर विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment