Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उर्वरकों की दरें निर्धारित

मण्डला 24 अक्टूबर 2021

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि जिले में रबी सीजन के लिए यूरिया की उपलब्धता लगातार कराई जा रही है। वर्तमान में यूरिया लगभग् 5496.23 मे.टन यूरिया व 2936.61 में.टन डीएपी जिले के निजी, सहकारी व समस्त डबल लॉक केन्द्रों में उपलब्ध है। जिले को लगातार उर्वरक की रैंक प्लान एवं मांग अनुसार प्राप्त हो रही है। किसान आवश्यकतानुसार उठाव कर सकते हैं। शासन के निर्देशानुसार कृषक अपनी ऋण पुस्तिका एवं आधार कार्ड लेकर यूरिया विक्रय स्थल पर जाएं एवं पीओएस मशीन के माध्यम से खाद प्राप्त कर सकते हैं।

 

उर्वरकों की दरें

 

उपसंचालक ने जानकारी दी कि उर्वरक डीएपी 1200 प्रति बोरी 50 किलोग्राम, एनपीके 12:32:18 1700, एनपीके 14:35:14 1550, अमोनियम सल्फेट 20:20:0 1225, पोटाश 1000, सिंगल सुपर फास्फेट 274.50, सिंगल सुपर फास्फेट दानेदार 304.50 एवं यूरिया नीमकोटेड 45 कि.ग्राम 266.50 दर प्रति बोरी 50 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

किसानों से अपील की गई है कि निर्धारित उर्वरक दर जिले की समस्त आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों पर मांग अनुरूप उर्वरक उपलब्ध है एवं निजी संस्थाओं से उर्वरक क्रय कर सकते हैं। निर्धारित दर से अधिक दर पर यदि कोई विक्रेता उर्वरक का विक्रय करता है तो कृषि विभाग या एसडीएस, तहसीलदार को सूचित करें जिससे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किया जा सके। समस्त उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रेता अपने दुकान पर स्टॉक बोर्ड पर रेटलिस्ट एवं मात्रा अवश्य प्रदर्शित करें।

Related posts

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारम्भ प्री मेट्रिक हेतु 31 अगस्त एवं पोस्ट मेट्रिक हेतु 31 अक्टूबर 2025 अंतिम तिथि

Reva India News

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त

Reva India News

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान दिवंगत आरक्षकों के परिजनों को मिला आर्थिक संबल

Reva India News

Leave a Comment