Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

 अंजनिया चौकी की कार्यवाही स्थाई वारंट तामील–* 

मंडला पुलिस अधीक्षक मंडला श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा गुंडा बदमाशों एवं फरार आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त एसडीओपी/थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, इसी अनुक्रम में पुलिस चौकी अंजनिया द्वारा फरार आरोपियों की चिन्हित एवं तलाश कर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, माननीय न्यायालय श्रीमान सी. एस. सैयाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मंडला के प्रकरण क्रमांक 957/2013 धारा 279, 337, 338 ipc में आरोपी चंचल पटले पिता श्री गणेश कुमार पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम कुकड़ा थाना चांगोटोला जिला बालाघाट मध्य प्रदेश का स्थाई वारंट जारी किया गया था, जो करीब 8 साल से लगातार फरार चल रहा था, जिसे एसडीओपी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी बमनी श्री आशीष कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, सहायक उप निरीक्षक राजेश सराठे, महिला प्रधान आरक्षक विभा खान एवं अन्य पुलिस बल की सहायता से आज दिनांक 3 नवंबर 2021 को उक्त वारंट तामील करने में सफलता हासिल की. इसी प्रकार प्रकरण क्रमांक 390/2017 मैं 4 साल से फरार स्थाई वारंटी रामकुमार सिंह चौहान निवासी मंडला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है. दोनों वारंटीओं पर 500-500 का इनाम घोषित किया गया था.

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

सफलता की कहानी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने सफर किया आसान ग्रामीण हुए प्रसन्न

Reva India News

शास उच्च.माध्य. विद्यालय नैझर में मानव श्रृंखला से बनाया गया ’भारत का नक्शा’

Reva India News

Leave a Comment