Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को किया गया याद

मण्डला 31 दिसम्बर 2021

’आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो मंडला द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिले के ग्राम चिरी विकासखंड नारायणगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी पुहुप सिंह भारत, समाजसेवी परशुराम यादव, संजीव माहोर परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नारायणगंज, पुष्पा टेकाम ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद नारायणगंज, प्रणय भारती वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र मंडला, आर.पी. अहिरवार वैज्ञानिक, रतन वरकड़े सामाजिक कार्यकर्ता, श्यामलाल पटेल सामाजिक कार्यकर्ता की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में इकाई प्रभारी अजय बैस ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उद्देश्य एवं आयोजित हो रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वतंत्र संग्राम सेनानियों को याद कर देश भक्ति का भाव जागृत कर शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पुहुपसिंह भारत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आजादी के महत्व को जान पाते हैं। इस आयोजन में भी विभिन्न स्पर्धा, गीत, नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी में युवाओं ने भाग लिया और जिन्हें विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में गुरु नाट्य संस्था जबलपुर के कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन भी किया गया जिसमें 1857 की क्रांति के विभिन्न दृश्यों का चित्रण हुआ, जिसे जनमानस ने बहुत ही सराहा। कार्यक्रम में विषय पर आधारित प्रश्न भी पूछे गए, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों ने देशभक्ति पर आधारित लोक नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई, जिन्हें भी विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र मंडला के एनवाईसी राहुल बर्मन, जे.आर. बघेल, सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानीराम, अरविन्द बर्मन सहित युवा मंडल का सक्रिय योगदान रहा। इस अवसर पर ग्राम के युवाजन, महिलाएं एवं आसपास के ग्रामों के जनमानस उपस्थित रहे।

Related posts

कक्षा 11वी में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति की छात्राएं 31 जुलाई तक कर सकेंगी आवेदन

Reva India News

अंग्रेजी भाषा शिक्षण संस्थान से शिक्षकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Reva India News

चरगाँव कला में किया गया स्टाप डेम का जीर्णोद्धार

Reva India News

Leave a Comment