Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 4 जून 2023

बैंक के संवेदनशील प्रयास से मेनका का समय पर हुआ डीबीटी और केवाईसी

मण्डला 4 जून 2023

                मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन को खुशियों से भरने वाली योजना है। मंडला जिले के ग्राम झांगुल निवासी मेनका उईके ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने आवेदन किया है। मेनका को योजना का लाभ लेने के लिए 10 जून के पहले डीबीटी और केवाईसी कराना आवश्यक है लेकिन मेनका के 2 बच्चे अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह ग्राम के बैंक में जाकर केवाईसी नहीं करा पा रही थी।

मेनका उईके बताती है कि मैंने अपने नजदीकि स्टेट बैंक में जाकर डीबीटी और केवाईसी का कार्य कराने निवेदन किया और बैंक द्वारा डीबीटी कर कियोस्क सेंटर से केवाईसी कराया गया। पहले तो मेरी सरनेम सुधार संबंधी समस्या आई जिसमें शादी से पहले कुशराम तथा शादी के बाद उईके था इसलिए मुझे मेरी मार्कशीट की आवश्यकता थी किन्तु मेरे पास मार्कशीट न होने पर बैंक मैनेजर द्वारा ग्राम सचिव से तत्काल संपर्क कर मार्कशीट उपलब्ध कराकर केवाईसी का कार्य पूर्ण कराया गया। अब मुझे लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल सकेगा। अब मैं बहुत खुश हूं। योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करने के लिए स्टेट बैंक प्रशासन तथा मैदानी अमले का धन्यवाद करती हूँ।

 

 

 

 

 

 

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

मंडला 4 जून 2023

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सिया बाई ग्राम चिरी निवासी की सर्पदंश से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मृतक के निकटतम वारसान आवेदक मुकेश को कुल 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

मवई में आयुष मेला स्वास्थ्य शिविर आज

मण्डला 4 जून 2023

                सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई में 5 जून 2023 को आयुष मेला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रवासियों से शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

लू-तापघात से बचने एडवायजरी

मण्डला 4 जून 2023

                गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले सूती वस्त्रों का प्रयोग करें, भोजन करके एवं पानी पीकर ही बाहर निकलें। गर्मी के मौसम में गर्दन के पिछले भाग, कान व सिर को गमछे या तौलिए से ढ़क्कर ही धूप में निकलें, रंगीन चश्मे व छतरी का प्रयोग करें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पीयें एवं पेय पदार्थों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें, बाहर जाते समय अपने साथ पानी रखें। गर्मी के दिनों में बच्चों का विशेष ध्यान रखें, बच्चों को सिखायें कि जब भी उन्हें अधिक गर्मी महसूस हो तो वे तुरंत घर के अंदर आयें। गर्मी के दिनों में बुजुर्गों का भी विशेष ध्यान रखें, उन्हें धूप में घर से बाहर न निकलने देवें, समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करें, सुपाच्य भोजन एवं तरल पदार्थों का सेवन करायें। गर्मी के दिनों में ठंडे मौसमी फलों का सेवन करें। तीव्र धूप को अंदर आने से रोकें।

 

लू से बचाव के लिए क्या न करें

 

बिना भोजन किए बाहर ना निकलें। जहां तक संभव हो, ज्यादा समय तक धूप में खड़े होकर व्यायाम मेहनत व अन्य कार्य न करें, बहुत अधिक भीड़, गर्म घुटन भरे कमरों में न जायें, रेल, बस आदि की यात्रा गर्मी के मौसम में अत्यावश्यक होने पर ही करें। गर्भवती माता, बच्चों एवं बुजुर्गों को दिन के सबसे गर्म समय जैसे- दोपहर 12 से 4 बजे तक घर के बाहर की गतिविधियों में शामिल न होने दें। धूप में बच्चों और पालतू जानवरों को गाड़ी में अकेला न छोड़ें। धूप में नंगे पांव न चलें। चाय, कॉफी, अत्यधिक मीठे पदार्थ व गैस वाले पेय पदार्थों का सेवन न करें।

 

लू लगने के लक्षण इस प्रकार हैं

 

गर्म, लाल और सूखी त्वचा, शरीर का तापमान 40 सेल्सियस या 104 फेरेंनाइट, मितली या उल्टी आना, बहुत तेज सिर दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन, सांस फूलना या दिल की धड़कन तेज हो जाना। घबराहट होना, चक्कर आना, बेहोशी और हल्का सिरदर्द।

 

प्राथमिक उपचार इस प्रकार दिया जाये

 

रोगी को तुरंत छायादार जगह पर कपड़े ढ़ीले कर लिटा दें एवं हवा करें। रोगी के बेहोश होने की स्थिति में कोई भी भोज्य, पेय पदार्थ ना दें एवं तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। रोगी के होश में आने की दशा में उसे ठंडे पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का शर्बत (पना) आदि दें। रोगी के शरीर का ताप कम करने के लिए संभव हो तो उसे ठंडे पानी से स्नान कराएं या उसके शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियाँ रखकर पूरे शरीर को ढक दें।

 

 

 

 

लापरवाही के चलते तत्कालीन शाखा प्रबंधक निलंबित

 

मण्डला 4 जून 2023

                प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रबंध संचालक म.प्र. वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन द्वारा शाखा प्रबंधक मध्यप्रदेश वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन शाखा नैनपुर (मंडला) की हैसियत से पदस्थी के दौरान उज्जवल प्रताप सिंह तोमर, कनिष्ठ सहायक को दोषपूर्ण, अनियमित एवं लापरवाहीपूर्ण कार्यशैली के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विदित हो कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर एवं सदस्य द्वारा की गई जाँच एवं प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर मंडला द्वारा श्री तोमर के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। निलंबन अवधि में श्री तोमर को जीवननिर्वाह भत्ता देय होगा।

 

 

 

 

 

 

लाड़ली बहना योजना: मंडला जिले में 95.75 प्रतिशत कार्य पूर्णं

शनिवार एवं रविवार को भी हुआ बैंकों में काम

 

मण्डला 4 जून 2023

                मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मंडला जिले में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले में बैंक लिंकेज एवं डीबीटी का कार्य लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशानुसार शनिवार एवं रविवार को भी जिले के बैंकों ने योजना से जुड़े आवश्यक कार्यों को संपादित किया। घर-घर जाकर भी डीबीटी का कार्य पूर्ण किया गया। इस दौरान बैंक मित्रों ने एवं मैदानी अमले ने अवकाश के दिनों में भी डीबीटी कार्य पूर्ण कराने में सक्रिय सहयोग दिया। उक्त सराहनीय प्रयासों के चलते प्रतिशत की दृष्टि से मंडला जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है जहाँ पर डीबीटी पेंडिंग सबसे कम बची हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले में कुल लाड़ली बहना योजना के 196666 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 188299 आवेदनों के डीबीटी कार्य पूर्ण हुए हैं। इस प्रकार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का कुल 95.75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। संख्या की दृष्टि से मंडला जिला प्रदेश में पाँचवे स्थान पर है जहाँ पर डीबीटी का कार्य सबसे कम संख्या में शेष है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र हुई बहनों को 10 जून से 1 हजार रूपए प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। यह राशि प्रतिमाह बहनों के बैंक खाते में अंतरित होगी।

 

Related posts

विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

Reva India News

कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित हुआ

Reva India News

जनसुनवाई में आये 110 आवेदन

Reva India News

Leave a Comment