Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने किया सुरेहरी एवं दुलादर में जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण

मंडला 23 नवंबर 2024

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने विकासखंड घुघरी के सुरेहरी एवं दुलादर में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि एक सप्ताह में 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का इलाज करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण करें। उन्होंने ग्रामीणजनों से चर्चा करते हुए सिकलसेल एनीमिया, कुपोषित बच्चों की जाँच सहित 12 तरह की जांचों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिविर समाप्ति के बाद सिरिंज सहित अन्य अपशिष्ट पदार्थों का निपटान करें। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत घुघरी गायत्री कुमार सारथी, सहायक यंत्री रामेश्वरी धुर्वे, उपयंत्री श्री अहिरवार सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रिसॉर्ट में साँची मिल्क एवं उसके उत्पादों का उपयोग करें रिसॉर्ट संचालकों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

सच की राह कठिन लेकिन परिणाम सुखद : पांडेय

Reva India News

मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त तक प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment