Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई: कलेक्टर श्री मिश्रा ने सुनी 67 आवेदकों की समस्यायें

मंडला, 27 जनवरी 2026

राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 67 आवेदकों की समस्यायें सुनी। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन और श्री संस्कार बावरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। वीसी के माध्यम से सभी खंड स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।

Related posts

चुटका परमाणु परियोजना: एसडीएम सीएल वर्मा ने मानेगाँव में ग्रामसभा में की चर्चा, भूमि सौंपने पर बनी सहमति टाटीघाट में विस्थापन से शेष परिवारों को समझाए लाभ

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ’पानी पानी’ गीत और ’राम का राज्याभिषेक’ पुस्तक का विमोचन किया

Reva India News

मछली पालन से जुड़े सभी लोगों के लिए क्रेडिट कार्ड योजना

Reva India News

Leave a Comment