Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के खाते में किया राशि का ट्रांसफर प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित है – संपतिया उईके जिला स्तरीय किसान सम्मेलन संपन्न

मण्डला 27 फरवरी 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में 400 करोड़ रुपए की राशि का स्थानांतरण किया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित भी किया। इसी क्रम में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन रानी दुर्गावती महाविद्यालय के परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष पांचो बाई पदम, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समय-समय पर किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराकर किसानों को खेती प्रोत्साहित कर रहे हैं। साथ ही किसानों को खेती में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या ना हो इसका भी ध्यान रखते हैं। उन्होंने किसानों से आव्हान किया कि वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं को समझते हुए उनका समुचित लाभ उठाएँ। मेढ़बंधान, खेत सुधार, सिंचाई की सुविधा से लेकर उपज की खरीदी तक सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाने के उद्देश्य से अनेक कानूनी प्रावधान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि वे खेती में नवीन तकनीकि का उपयोग करें तथा कृषि के साथ-साथ पशुपालन, उद्यानिकी जैसे अन्य कृषि आधारित गतिविधियों से जुड़ें। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य हुए हैं। उत्पादन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है। उन्होंने किसानों को शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनका लाभ लेने के लिए प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस अवसर पर किसानों को ऋण पुस्तिका सहित अन्य लाभ वितरित किए गए।

Related posts

तीन ओव्हरलोड डम्फर जप्त

Reva India News

डिप्टी कलेक्टर ने दिलाई ’अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस’ की शपथ

Reva India News

गोंड जनजाति की सांस्कृतिक, शौर्य परक, आध्यात्मिक निरंतर को दिखाती प्रस्तुतियां गोंड साम्राज्य के 52 में से 30 गढ़ों में आख्यान परक एवं ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित प्रस्तुतियों का जननायक समारोह विभाग द्वारा परिकल्पित नृत्य नाट्य की प्रस्तुतियों का मंचन

Reva India News

Leave a Comment